फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   if police find my brother then i'll gave money to police too

पुलिस भी मेरे भाई को ढूंढ दे तो उसे 21 हजार नकद और एक बाइक ईनाम दूंगा

Sat, 06 May 2017 12:34 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Sat, 06 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अगर पुलिस भी मेरे भाई को ढूंढ दे तो उसे भी 21 हजार नकद और एक बाइक इनाम में दी जाएगी। ये शब्द दिल्ली में स्पोर्ट्स की भर्ती देखने गए गांव कबलाना वासी युवक के 20 दिन बाद भी वापस घर न लौटने पर उसके पीड़ित के बड़े भाई प्रदीप ने कहे। मामले में शनिवार को गांव कबलाना की पंचायत दिल्ली पुलिस से मुलाकात करेगी। पीड़ित ने कहा कि अगर कोई भी उसके गुमशुदा भाई के बारे में जानकारी देगा तो उसको नकद राशी और एक बाइक इनाम के रूप में दी जाएगी। पीड़ित ने कहा कि पुलिस की छानबीन से विश्वास उठने के बाद उन्होंने इस इनाम को पुलिस के लिए भी सुरक्षित रखने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि अपनी जिम्म्मेवारी से भटकी पुलिस शायद इनाम की चाह में उसके भाई को ढूंढ दे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 18 अप्रैल को गांव कबलाना निवासी नवदीप उर्फ मोंटी राजरिफ सेंटर, धोला कुंआ दिल्ली में चल रही स्पोर्ट्स की भर्ती देखने गया था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। दो दिन इंतजार करने के बाद परिजनों ने नवदीप की तालाश शुरू कर दी, नवदीप का कहीं पता ना चलने के बाद मामले की शिकायत दिल्ली और झज्जर के पुलिस थानों में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जल्द नवदीप को ढूंढने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुलिस नवदीप का सुराग लगाने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन


अब तो पुलिस से भी विश्वाश उठ  गया है
दिल्ली से गुम हुए नवदीप के भाई प्रदीप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस जल्द उसके भाई का पता लगा लेगी। लेकिन बार-बार पुलिस से मुलाकात करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते उसने अपने भाई की तलाश करने वाले को 21 हजार रुपये नकद और एक बाइक इनाम के रूप में देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पंचायत करेगी दिल्ली पुलिस से मुलाकात
पीड़ित परिवार के अनुसार नवदीप के गुम होने के बारे में उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली धोला कुंआ थाने में भी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस की और से कोई तथ्य सामने नहीं आया है। जिसको लेकर गांव की पंचायत शनिवार को दिल्ली पुलिस से मुलाकात कर कार्रवाई तेज करने की अपील करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed