{"_id":"66b41eea08818b1413082020","slug":"if-government-is-formed-we-will-take-account-of-20-years-from-bjp-congress-abhay-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112621-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनने पर भाजपा-कांग्रेस से लेंगे 20 साल का हिसाब : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनने पर भाजपा-कांग्रेस से लेंगे 20 साल का हिसाब : अभय
Thu, 08 Aug 2024 06:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा है कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस के 10 और भाजपा के 10 यानी 20 सालों का हिसाब लिया जाएगा। अभय चौटाला बुधवार को अनाज मंडी में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के इनेलो-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। हम सरकार बनाने के लिए किसी के दरवाजे पर नहीं जाएंगे, बल्कि कोई हमारे दरवाजे पर आएगा तो सोचकर फैसला करेंगे। कहा कि हम हर हाल में हरियाणा में सरकार बनाएंगे। गठबंधन पर कहा कि यह किसान-मजदूर का गठबंधन है। इस अवसर पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा के प्रभारी रणधीर बैनीवाल, इनेलो के जिलाध्यक्ष जयभगवान पहलवान, बसपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
भाजपा में छोटी व ओछी मानसिकता के लोग
राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा की नर्सों पर टिप्पणी को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा में छोटी व ओछी मानसिकता के लोग घुसे हुए हैं। उन्होंने खेल मंत्री रहे संदीप सिंह पर आरोप तय होने के बाद कहा कि मनोहर लाल को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
यूपी की बसपा सरकार की तर्ज पर देंगे दोगुनी नौकरियां : आकाश
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते जनता की आवाज नहीं उठा पा रही। इनको सत्ता में आने का कोई हक नहीं है। भाजपा के लोग वोट मांगने आएं तो इनसे शिक्षा, रोजगार के नाम पर सवाल करें। कहा कि हमारे 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। दो लाख पद खाली हैं। सरकार कौशल विकास निगम चलाकर कच्ची भर्ती कर रही है, ताकि नियमित भर्ती कर आरक्षण न देना पडे़। कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी तो यूपी की बसपा सरकार की तर्ज पर दोगुने रोजगार दिए जाएंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में की गईं यह घोषणाएं
- बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये
- बुजुर्गों को 58 साल में मिलेगी पेंशन
- घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त, सोलर कनेक्शन लगाएंगे।
- घर में मुफ्त पानी
- महिलाओं को मुफ्त सिलिंडर देंगे
- शिक्षा व स्वास्थ्य मुफ्त
- रसोई चलाने के लिए महिलाओं के खाते में 1100-1100 रुपये डाले जाएंगे
- पुरानी पेंशन बहाल करेंगे
- 100-100 गज के प्लाॅट देंगे व पक्का मकान बनाने का काम किया जाएगा
- सभी पोर्टल खत्म किए जाएंगे
- आढ़ती को मिलने वाली आढ़त का पुराना सिस्टम लागू करेंगे
- हर घर में रोजगार व फार्म भरने की कोई फीस नहीं लगेगी
- बेरोजगारी भत्ता 21 हजार करेंगे
- आशा, आंगनबाड़ी व सफाई कर्मचारियों को पक्का करेंगे
- प्रदेश की अलग राजधानी व हाईकोर्ट बनाएंगे