{"_id":"68dedf4fdd07f1047208cf36","slug":"i-will-become-crazy-about-kanhadevotees-dance-to-the-hymns-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117935-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मैं कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी...भजनों पर झूमें भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मैं कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी...भजनों पर झूमें भक्त
Fri, 03 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 61 : श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन गाते हुए ग्वालियर से आये गायक मनोज शर्मा। स्रोत
बहादुरगढ़। श्री श्याम नवज्योति मंडल की ओर वार्ड-5 स्थित राधे फार्म हाउस में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य 31वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया।
महोत्सव में ग्वालियर से पहुंचे गायक मनोज शर्मा ने कजरा रे तेरे मोटे-मोटे नैन, नैनन में श्याम समायो, मैं कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी...समेत कई अन्य शानदार भजन प्रस्तुत किए। गायक मुस्कान राजपूत ने मेरी बिगड़ी को मेरा बाबा ही बनाएगा, गले से लगाएगा...प्रस्तुत किया। भजन सुन श्रद्धालु पंडाल में झूमने लगे।
बुधवार शाम आठ बजे शुरू हुआ संकीर्तन महोत्सव वीरवार की सुबह पांच बजे तक चला। इसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी संस्थाओं व संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने भव्य दरबार में मत्था टेककर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
वहीं, महोत्सव में हरियाणा सरकार में पर्यटन व जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी शामिल हुए। श्री श्याम नवज्योति मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में अतिथियों व भजन गायकों का पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह व प्रसाद भेंट कर उनका सम्मान किया। श्री बालाजी मंदिर नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़ के महंत श्री गणेशबाबा, चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी व छपरा धाम से शीशराम भगत के सान्निध्य में यह महोत्सव हुआ।