फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   husband killed his wife by axe

क्रोध में आकर पत्नी की हत्या

Fri, 29 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच तकरार इस कदर बढ़ा कि पति ने आवेश में आकर पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी की कनपटी पर दे मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हत्यारोपी पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रबंधक बिजेंद्र कुमार, आसौदा पुलिस चौकी प्रभारी जसबीर सिंह व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


आरोपी क ो पकड़ने के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। आसौदा टोडराण निवासी वजीर की शादी आठ साल पहले सोनीपत जिले के गांव बसोदी निवासी गीता के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद गीता ने दो बेटों मनीष व विक्की को जन्म दिया। मृतका क ी मां राजबाला व बहन मीना का आरोप है कि शादी के बाद से ही गीता को किसी न किसी बहाने परेशान किया जाता था।

आमतौर उसके साथ वजीर मारपीट कर देता था। इसी साल जनवरी में भी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गीता अपने मायके आ गई थी। लेकिन बाद में वजीर उसे वापस आसौदा ले आया था।

आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर को भी गीता व वजीर के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। जब गीता अपने कमरे में थी तो उनमें किसी बात पर विवाद हो गया और गुस्से में आकर वजीर ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर दे मारी। गीता की उम्र करीब 34 साल बताई गई है।


घटनास्थल पर काफी खून भी पड़ा हुआ था। इस वारदात से आसपास के लोग भी सकते में हैं। ग्रामीण इसका कारण पति-पत्नी के बीच आमतौर पर होने वाले झगड़ों को बता रहे हैं।

प्रारंभिक तौर पर यह मामला दंपति के बीच आपसी कहासुनी का बताया गया है। लेकिन वे कई पहलुओं को लेकर जांच आगे बढ़ा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है।

शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी वजीर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जसबीर सिंह, आसौदा चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed