फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   husband convicted

दहेज हत्या मामले में पति और सास को भेजा जेल

Thu, 18 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला /झज्ज्ार
ब्यूूराो/अमर उजाला /झज्ज्ार Updated Thu, 18 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव गोरिया में दहेज हत्या के मामले में आरोपी विवाहिता की सास और पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


 11 फरवरी को गांव गोरिया का विजय अपने पिता देवीलाल के साथ गुड़गांव में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गए थे। घर पर उसकी पत्नी पुष्पा, एक साल का बेटा और मां शकुंतला थी। इस दौरान पुष्पा की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई थी। पुष्पा के पिता भीम सिंह ने 12 फरवरी को पुलिस में मामला दर्ज कराया। उन्होंने शिकायत दी कि शादी के डेढ़ साल बाद विजय को फायर ब्रिगेड में सरकारी नौकरी मिल गई। नौकरी लगने के बाद से पुष्पा के ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे।
विज्ञापन


उस पर मायके से कार और अन्य सामान लाने के लिए दबाव डाल रहे थे। इस बात पर परिवार में रोज कलह होने लगी थी। इससे परेशान हो उनकी बेटी ने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने पुष्पा की मौत के मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। छानबीन के बाद पति विजय, सास शकुंतला को गांव से गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। मामले में आरोपी ननद सुमन की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed