फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Husband arrested for killing wife

Jhajjar-Bahadurgarh News: पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for killing wife
-फोटो 5 : पत्नी का हत्यारोपी वीर सिंह पुलिस गिरफ्त में।
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटूराम नगर में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि पत्नी की हत्या करने के लिए पहले उसे छत से फेंका। बाद में तीन दिन तक डंडे से उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं किसी नुकीली चीज से पत्नी के हाथ पर आरोपी ने अपना नाम भी गोद दिया था। पत्नी के मरने के बाद उसे मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि 21 वर्षीय शीतल और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले आरोपी वीर सिंह की शादी दो साल पहले नांगलोई स्थित एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी। आरोपी वीर सिंह दिल्ली में कैटरिंग का काम करता है। शादी के बाद से ही वीर सिंह शीतल को अक्सर मारता पीटता था और शीतल के घर वालों से पैसे की मांग करता था।
विज्ञापन

अय्याश किस्म का व्यक्ति है आरोपी वीर सिंह
पुलिस के अनुसार आरोपी वीर सिंह अय्याश किस्म का व्यक्ति है। उसने बड़े शौक पाल रखे थे। वह कैसे भी करके रुपये हासिल करना चाहता था और शीतल के परिजनों से दहेज की मांग भी करता था। अक्सर वह शीतल के साथ मारपीट करके उसके परिजनों से शीतल की बात करवाता। ताकि उसकी पैसे की मांग पूरी हो सके। शीतल के घर वाले भी इसे पैसे देकर तंग आ चुके थे। शीतल ने भी इस बार घरवालों से पैसे मांगने से इन्कार कर दिया था। इसी के चलते वीर सिंह ने पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं दी और उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
पुलिस को पता चला था कि आरोपी छोटूराम नगर में अपने किसी दोस्त से पैसे उधार लेने के लिए आने वाला है। इसलिए पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- रामकरण, थाना प्रभारी लाइनपार, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed