{"_id":"690649bdfc01dd4df405c21f","slug":"hundreds-of-runners-participated-in-the-run-for-unity-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118601-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रन फॉर यूनिटी में सैकड़ों धावकों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रन फॉर यूनिटी में सैकड़ों धावकों ने लिया भाग
Sat, 01 Nov 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बीआरजी की महिला धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय एकता दिवस पर बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित बीआरजी पॉइंट पर जगुआर आईपीए रन फॉर यूनिटी का आयोजन बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज में फिटनेस व जल संरक्षण का संदेश फैलाना रहा।
बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने कहा कि इस दौड़ प्रतियोगिता में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, जो जीता वही सिकंदर और रन फॉर यूनिटी के नारों से माहौल गूंज उठा।
सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा झंडा थामे दौड़ की शुरुआत की और पूरे जोश और उमंग के साथ एकता का संदेश दिया। दीपक छिल्लर और कोच रवींद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कोच रवींद्र ने कहा कि मनुष्य को रोजाना समय अपने स्वास्थ्य और समाज के लिए निकालना चाहिए। जल संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है क्योंकि बिना पानी के जीवन की कल्पना संभव नहीं। इसमें बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से धावकों ने भाग लिया।
इन्होंने लिया भाग
हितेश अहलावत, रामचंद्र, अजय कंडोला, उर्मिला, अक्षत सचान, अनंत, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, धर्मवीर, लक्ष्मण सिंह, किरण नरूला, सरिता मोहन, जयदेव राठी, अभय श्रीवास्तव, बीपी मान, शरणम सिंह, निरंजन महालिक, भोजराज ताक, नरेश शर्मा, नीलिमा आनंद, अमृत कौर, मुकेश कुमार, देवेंद्र मिश्रा, निकुंज, गुलाब सिंह, मुन्नी देवी, विजय कुमार, वरुण, रवि शर्मा, अनूप सिंह, नीलम राठी, अनु राठी, एनके नारा, विजय, कपिल, अमनदीप, सुनील, विनोद राठी, बनेश कांत साहू व अनिल।