फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   HTET: CCTV cameras and jammers installed in centers

एचटेट : केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए

Sat, 14 Nov 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
HTET: CCTV cameras and jammers installed in centers

14 और 15 नवंबर को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के नकल रहित संचालन के लिए जिला प्रशासन पूर्णतया मुस्तैद है।

विज्ञापन


किसी भी रूप से परीक्षा संचालन में व्यवधान पैदा न हो पाए, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं।

शुक्रवार को डीसी अनीता यादव ने जिले में बने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर की बैठक लेकर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए केंद्राें में पर्याप्त पुलिस व स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। एचटेट परीक्षा के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां से प्रशासन परीक्षा पर पैनी नजर रखेगा।
विज्ञापन


इस बारे में शुक्रवार को डीसी अनीता यादव ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उनको दिशा-निर्देश भी दिए।

इस बार एचटेट झज्जर जिले में भी आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 14 और 15 नवंबर को होनी है। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

ये कैमरे परीक्षा केंद्रों में होने वाली प्रत्येक हरकत पर नजर रखेंगे। साथ ही डीसी ने यह हिदायत भी सख्त रूप से दी है कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र में परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर की भी नजर रहेगी। कोई भी घटना होती है तो तुरंत सूचना कंट्रोल रूम में दी जाएगी।

डीसी खुद भी सीधे संपर्क में रहेंगी। परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग रूम पर शिक्षण संस्थान के स्टाफ कर्मियों सहित पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी रहेगी।

डीसी ने एसपी को निर्देश दिए हैं कि जिले में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भी पूरी मॉनीटरिंग करें।

डीसी द्वारा ली गई बैठक में एसपी सुमित कुमार, एडीसी नरेश नरवाल, एसडीएम बेरी आमना तस्नीम, एसडीएम झज्जर पंकज सेतिया, एसडीएम बहादुरगढ़ अमरदीप जैन, सीटीएम डॉ. एकता चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

केवल ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर ही रख सकेंगे मोबाइल
एचटेट परीक्षा को लेकर डीसी ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान केवल ड्यूटी पर नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर ही मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे।

जबकि केंद्र अधीक्षक से लेकर शिक्षण संस्थान के मुखिया अथवा अन्य किसी भी स्टाफ कर्मी/परीक्षार्थी की मोबाइल सहित परीक्षा केंद्र पर इंट्री कतई नहीं होगी।

परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में जैमर लगाए गए हैं, ताकि अगर कोई परीक्षार्थी किसी भी तरीके से छुपाकर मोबाइल अंदर ले जाता है तो वह प्रयोग न किया जा सके।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर नियमित रूप से जैमर के संचालन पर नजर रखेंगे और नकल रहित परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करेंगे। शुक्रवार को अधिकारियों ने केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया

कंट्रोल रूम के नंबर जारी
उपायुक्त अनीता यादव ने बताया कि 14 व 15 नवंबर की एचटेट परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सूचना के लिए 01251-253117, 253118 व 253121 पर संपर्क कर सकते हैं। ये सभी नंबर कंट्रोल रूम के हैं और इन पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है।


सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर दिए गए हैं। मैं खुद भी सीधा संपर्क में रहूंगी और नजर रखूंगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी कोताही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनीता यादव, डीसी, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed