फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hospital ransacked, doctors and staff assaulted

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिशु की मौत पर भड़के स्वजन, अस्पताल में की तोड़फोड़, डॉक्टरों व स्टाफ के साथ की मारपीट

Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Hospital ransacked, doctors and staff assaulted
बहादुरगढ़। शहर के दिल्ली-रोहतक रोड स्थित डॉक्टर संजय सिंह मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में वेंटिलेटर पर एक शिशु की मौत होने के बाद उसके परिजन भड़क गए। उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मशीनें तोड़ दी गई। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ से भी मारपीट की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल संचालक की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर को उनके अस्पताल में ज्योति पत्नी परमजीत दाखिल हुई थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। डिलीवरी समय से पहले होनी थी। अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई लेकिन समय से पहले प्रसव होने के कारण बच्चे के फेफड़े मजबूत नहीं थे। इस वजह से बच्चे को वेंटिलेटर पर लेकर उसे ऑक्सीजन दी जा रही थी। मंगलवार को बच्चा हार्ट अटैक के कारण मर गया। इस बारे में अस्पताल के डॉ. नवीन मलिक ने बच्चे के साथ बैठे अटेंडेंट को यह बात बता दी। इस पर बच्चे के पिता परमजीत, मां, चाचा और दादी ने एनआईसीयू के अंदर घुसकर डॉ. नवीन मलिक, आशा नीलम, कर्नल सत्यवीर, पवन पाठक, डॉ. विकास और डॉ. राजेंद्र के साथ मारपीट की। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और कई मशीनों को भी तोड़ दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपियों को शांत किया। घटना की सूचना पर सेक्टर-6 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डॉ. संजय सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed