फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Home loan EMI will decrease due to reduction in repo rate

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेपो रेट कम होने से घटेगी होमलोन की ईएमआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Home loan EMI will decrease due to reduction in repo rate
-फोटो 60 : नीरज रुहिल
बहादुरगढ़। नए साल से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का बड़ा तोहफा मिला है। रेपो रेट 5.25 प्रतिशत होने से अब लोगों का घर खरीदना आसान हो जाएगा। ऐसे में बहादुरगढ़ के व्यापारी और डेवलपर्स का कहना है कि ईएमआई कम होने से खरीदारी बढ़ेगी। बहादुरगढ़ में रियल एस्टेट बाजार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

रॉयल ग्रीन काउंटी के एमडी यशांक वासन ने बताया कि रेपो रेट में की गई कटौती एनसीआर के लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। ब्याज दरों में राहत का असर बहादुरगढ़ क्षेत्र में तुरंत दिखाई देगा। रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25 कर दी है। यह समय भी सही है क्योंकि घर खरीदने वालों का भरोसा पहले से मजबूत है।
विज्ञापन

रुहिल डेवलपर्स के चेयरमैन नीरज रुहिल का कहना है कि यह कटौती ऐसी समय में आई है जब मार्केट में खरीदारों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ईएमआई घटने से सेलरीड क्लास और पहली बार घर खरीदने वाले परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। बाजार को लंबे समय से ब्याज दरों में राहत की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने कहा कि दिल्ली के नजदीक बना बहादुरगढ़ अब उभरते क्षेत्रों में एक है। बहादुरगढ़ के नजदीक से यूईआर-2 और द्वारका एक्सप्रसे-वे बना है। इससे न केवल चंडीगढ़ की तरफ जाना आसान है बल्कि गुरुग्राम और दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचना भी बहुत सुविधाजनक हो गया है। कुल 25 मिनट में एयरपोर्ट और 35 मिनट में गुरुग्राम तक पहुंचा जा सकता है।

-फोटो 60 : नीरज रुहिल

-फोटो 60 : नीरज रुहिल

-फोटो 60 : नीरज रुहिल

-फोटो 60 : नीरज रुहिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed