फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Holi colours were in abundance, abir gulal was thrown in abundance

Jhajjar-Bahadurgarh News: खूब जमा होली का रंग, जमकर उड़ा अबीर गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Holi colours were in abundance, abir gulal was thrown in abundance
-फोटो 82 : एचएल सिटी में होली खेलती महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। बुधवार को सुबह ही शहर में रंग-गुलाल बरसाने का सिलसिला शुरू हो गया। सड़कों व गलियों में हुरियारों की मस्ती नजर आई। पूर्वांचलियों की बहुसंख्या वाली बस्तियों में छोटे-छोटे कई रंगारंग समारोह भी हुए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट के साथ होली खेली।
विज्ञापन

सुबह आठ-नौ बजे से शहर में दुल्हेंडी की धूम नजर आने लगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में बच्चे पिचकारियों से एक-दूसरे के साथ होली खेलने निकले। बड़े लोग भी होली के रंग में रंगेे नजर आए। ढोल व डीजे की धुन पर शहर की कालोनियों में जगह-जगह सामूहिक रूप से होली कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

जटवाड़ा मोहल्ला, लालचंद कॉलोनी, नई बस्ती, महावीर पार्क, जोहरीनगर, आर्यनगर, छोटूराम नगर, धर्म विहार मेन बाजार, पुराना नजफगढ़ रोड, सैनीपुरा, कसार, सांखोल व परनाला समेत शहर की तमाम कॉलोनियों में दुल्हेंडी की जबरदस्त रौनक रही। हर गली मोहल्ले में देवर-भाभियां दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटूराम नगर, दुर्गा विहार, टीकरी बॉर्डर के पास बाबा हरीदास नगर, पटेल नगर, सैनिक नगर आदि कॉलोनियों में बिहार व उत्तर प्रदेश मूल के लोगों ने भी पूरी त्योहार का आनंद लिया। दोपहर बाद से शाम तक मिठाइयों की दुकानों में भीड़ लगी रही। पकोड़े और इमरतियों व जलेबियों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed