फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hitesh of Jhajjar selected for World Cup Boxing

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के हितेश का वर्ल्ड कप मुक्केबाजी में हुआ चयन

Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hitesh of Jhajjar selected for World Cup Boxing
30jjrp08- हितेश।
झज्जर। झज्जर के मुक्केबाज हितेश गुलिया का चयन मुक्केबाजी भारतीय टीम में हुआ है। हितेश अब आगामी वर्ल्ड कप मुक्केबाजी में 70 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 14 से 21 नवंबर तक भारत में आयोजित होगी।
विज्ञापन

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि झज्जर स्टेडियम से निकलकर हितेश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना आसान नहीं था। हितेश ने ब्राजील 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक जीता और कजाकिस्तान में रजत पदक जीता। इसके अलावा वह अन्य प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

वह झज्जर के पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव प्रमोद कुमार, हरियाणा मुक्केबाजी संघ अध्यक्ष मेजर सतपाल संधू, महासचिव ओमबीर हुड्डा, कप्तान प्रवीर गहलोत, जिला खेल प्रेमी ने हितेश और उनके कोच हितेश देशवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होनहार मुक्केबाज की सफलता न सिर्फ जिले बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed