{"_id":"5706ae354f1c1b5b18c816fc","slug":"hindi-story-bus-stand-rohtak-road-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सबसे बड़े नए बस स्टैंड व वर्कशाप का उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सबसे बड़े नए बस स्टैंड व वर्कशाप का उद्घाटन आज
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
bus stand
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक रोड पर बनकर तैयार प्रदेश के सबसे बड़े नवनिर्मित बस स्टैंड और वर्कशाप का आज सीएम उद्घाटन करेंगे। सरकार की ओर से दी गई इस सौगात से जिले के लोगों समेत करीब 25000 राहगीरों को सुविधा मिलेगी। उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त अनीता यादव ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि सीएम 12. 30 बस स्टैंड पर पहुंचेंगे और हरियाणा के सबसे बड़े नवनिर्मित बस स्टैंड व वर्कशाप जिलावासियों को समर्पित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ करेंगे, जबकि परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार तथा बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक भी उपस्थित रहेंगे।
बस स्टैंड व कर्मशाला के लिए है 38 एकड़ भूमि
नवनिर्मित बस स्टैंड व कर्मशाला के लिए करीब 38 एकड़ भूमि है। कर्मशाला का निर्माण 10 एकड़ में किया गया है। नया बस स्टैंड 18 बूथ का बना है। यात्रियों की सुविधा के अनुरूप यह अत्याधुनिक बस स्टैंड शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए भी सुविधायुक्त होगा।
विज्ञापन
कितनी बसों का होगा परिचालन
-150 बसों का प्रतिदिन होगा परिचालन
-हरियाणा राज्य परिवहन के लगभग 350 ट्रिप लगेंगे
-निजी परिवहन समितियों की 55 बसों का परिचालन होगा
कहां-कहां के लिए मिलेंगी बसे
नए बस स्टैंड से अलवर, तिजारा, जयपुर कोटा, अजमेर ,चंडीगढ़, दिल्ली, शिमला, रामपुर, बैजनाथ, पठानकोट, गंगानगर, महेंद्रगढ़ इत्यादि स्थानों के लिए बसें चलेगी।
कितनी लोगों को मिलेगी सुविधा
बस स्टैंड से लगभग जिले के सभी गावों को लाभ होगा तथा प्रतिदिन लगभग 25,000 यात्री यह सुविधा मिलेगी।
बुनियादी सुविधाएं क्या-क्या होंगी
पूछताछ केंद्र, एटीएम, प्रतीक्षालय, साइकिल/स्कूटर/कार स्टैंड, आवश्यक खाने पीने की उचित रेट की दुकानें, पीने की लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था तथा बैठने के लिए बेंच, कुर्सियां इत्यादि उपलब्ध की गई हैं। यात्रियों के लिए वेटिंग रूम, रैन बसेरा आदि की सुविधा भी दी जाएगी।
क्या कहना है जीएम का
रोडवेज जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन की लगभग 150 बसों का प्रतिदिन परिचालन होगा तथा निजी परिवहन समितियों की 55 बसों का परिचालन होगा। प्रशासन की ओर से यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।