फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, boosting station, jhajjhar/bahadurgrah

कर्मचारियों में अनबन, 5 घंटे बूस्टिंग स्टेशन बंद

Thu, 21 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
hindi story, boosting station, jhajjhar/bahadurgrah
बूस्टिंग स्टेशन - फोटो : Bureau
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के कर्मचारियों में आपसी अनबन के कारण लाइनपार शास्त्री नगर के बूस्टिंग स्टेशन पर 5 घंटे तक ताला जड़ा रहा। पेयजल सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ा तो अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूले और वे तुरंत यहां पहुंचे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से शास्त्री नगर में बूस्टिंग स्टेशन बनाया हुआ है। साढ़े 6 लाख गैलन पानी की क्षमता वाले इस स्टेशन से लाइनपार के शास्त्री नगर, नेताजी नगर, निजामपुर रोड व बलजीत नगर में पेयजल की सप्लाई की जाती है। इस बूस्टिंग स्टेशन पर रोज सुबह व शाम के समय सप्लाई होती है।
विज्ञापन


यहां पर चार कर्मचारी लगे हुए हैं, जबिक देखरेख की जिम्मेदारी जेई की है। कुछ रोज पहले ही यहां कार्यरत जेई अमित का तबादला लाइनपार से शहर की तरफ कर दिया गया है। उनकी जगह नरेंद्र ने यहां को कार्यभार संभाला है। यहां कर्मचारियों में आपसी खींचतान को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चलता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर कार्यरत बेलदार पदम ने बताया कि वह 3 साल से यहां ड्यूटी दे रहा है। उसे कभी जेई परेशान करता है तो कभी की-मैन। बार-बार हटाने के लिए दबाव डाला जाता है। चौकीदार दिनेश्वर ने भी आरोप लगाया कि उसे भी किसी न किसी बहाने से तंग किया जा रहा है। बेलदार पदम ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर आया तो की-मैन ने उसे अंदर नहीं घुसने दिया और आपरेटर रूम व मेन स्टेशन गेट पर ताला जड़ दिया और चाभी लेकर निकल गया। काफी देर तक तो वह उसके आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वो नहीं आया तो वह चारदिवारी कूदकर अंदर चला गया। चौकीदार व उसका परिवार भी अंदर ही कैद रहा। बाद में एक्सईएन को इसके बारे में बताया गया।

एसडीओ और जेई ने तुड़वाए ताले
कर्मचारियों के आपसी विवाद में बूस्टिंग स्टेशन पर ताला लगाने की सूचना मिलते ही एसडीओ पारिक गर्ग व जेई नरेंद्र तुरंत यहां पहुंचे। उन्होंने जानकारी जुटाते हुए ताले तुड़वाए। साथ में यहां पेयजल सप्लाई व अन्य कार्य के लिए लगाई गई लॉग बुक को भी चेक किया। जेई नरेंद्र ने बताया कि बुधवार को ही उन्होंने यहां का चार्ज संभाला है। इससे पहले अमित के पास यह काम था। ड्यूटी के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरतने दी जाएगी। जिसका जो कार्य है उसे करने दिया जाएगा। गेट पर ताले क्यों जड़े इसको लेकर जांच की जा रही है। साथ में की-मैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा।

नाम और फोन नंबर तक नहीं
बूस्टिंग स्टेशन पर न तो कहीं नाम लिखा हुआ था और न ही यहां कार्यरत किसी अधिकारी व कर्मचारी के बारे में कोई सूचना पट लगा है। शिकायतों के निपटान को लेकर किसी का नंबर तक यहां अंकित नहीं किया हुआ है। आपसी विवाद में ताला जड़ने को लेकर स्पष्ट हो रहा है कि काफी दिनों से यहां के कर्मचारी ड्यूटी को लेकर अपनी मनमानी पर उतारू थे। कौन किस समय आता है और किस समय जाता है इसको लेकर भी उचित रिकार्ड तक नहीं रखा जा रहा था।


बाधित नहीं हुई सप्लाई
बूस्टिंग स्टेशन पर ताला जड़ने की बात है वहां से चार कॉलोनियों में होने वाली सप्लाई बाधित नहीं हुई है। सुबह के दो घंटे से अधिक समय तक इनमें बारी-बारी पेयजल आपूर्ति की गई थी। उसके बाद ही की-मैन द्वारा ताला लगाए जाने की बात सामने आई है। इस पर जांच जारी है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

-पारिक गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रित विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed