{"_id":"571a722b4f1c1b8a728b54e3","slug":"hindi-story-bhupendra-singh-hudda-bjp-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं : हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मजदूर, किसान व व्यापारी समेत सभी वर्ग दु:खी हैं। जनता को विकास के झूठे सपने दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की सरकार अब हरियाणा का विकास के बजाय विनाश करने पर तुली है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव सिद्दीपुर में हुनमान जयंती के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
पूर्व सीएम हुड्डा ने शुक्रवार को गांव सिद्दीपुर में प्रधान श्रीचंद्र मान द्वारा आयोजित हनुमान जयंती समारोह में भाग लिया। वह अपने पीए परमिंदर वत्स के निवास पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका हाल-चाल जाना। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को बरगला कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार हर मौके पर विफल साबित हुई है।
चुनाव से पहले सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देने वाले भाजपा नेता अब अपना विकास करने में लगे हैं। भाजपा का हरियाणा की जनता के हितों व प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। आज प्रदेश का किसान, व्यापारी, दुकानदार व कमेरा वर्ग बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। हुड्डा ने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा की सरकार में भाजपाइयों के तो अच्छे दिन आ गए हैं, मगर जनता के बुरे दिन चल रहे हैं।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद

बेरी से विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, महम से विधायक आनंद सिंह डांगी, कलानोर की विधायक शकुंतला खटक भी परमिंदर वत्स के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पहुुंचे। पूर्व नप चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन तेजबीर दलाल, दलबीर मान, सुरेंद्र छिल्लर, ईश्वर वत्स, प्रधान जयकिशन शर्मा, कंवरभान, कप्तान सिंह, ब्लाक समिति सदस्य राजेश राजू, लीलू व आजाद सिंह सहित अनेक ग्रामीण व कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।