फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Himanshu Kumar has been selected for the second phase of the Ranji Trophy.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांशु कुमार का रणजी ट्रॉफी में दूसरे चरण के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Himanshu Kumar has been selected for the second phase of the Ranji Trophy.
19jjrp09- झज्जर। हिमांशु कुमार - फोटो : संवाद
झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी हिमांशु कुमार का आगामी बचे हुए रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के मैचों के लिए चयन हुआ है। इससे कोच समेत परिवार में खुशी का माहौल है। 22 जनवरी से रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के मैचों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमांशु कुमार अब तक अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी, वीनू मांकड ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी और अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी खेल चुके हैं। अब हिमांशु का रणजी ट्रॉफी में चयन हुआ है। वह हरियाणा टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

हिमांशु कुमार पिछले सात वर्षों से बहादुरगढ़ स्थित क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। वह तेज गेंदबाज है। इस सीजन खेली गई अंडर-23 अंतर जिला स्तरीय प्रतियोगिता और पाटोदी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। इस सीजन में ही अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक खेले मैचों से बहुत कुछ सीखा
हिमांशु ने बताया कि रणजी ट्रॉफी में चयन होने पर उनको खुशी हो रही है। अब तक खेले गए मैचों से बहुत कुछ सीखने को मिला। हरियाणा टीम से जुड़कर भी वह कुछ नया सीखेंगे। उनकी इस सफलता में उनके परिवार, कोच और झज्जर क्रिकेट एसोसिएशसन के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हिमांशु के पिता जितेंद्र खुद का बिजनेस और माता निशा गृहणी हैं।


वर्जन
हिमांशु का रणजी ट्रॉफी में चयन होने पर उनको बहुत खुशी है। उन्होंने जिले की टीम से खेलते हुए बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अंडर-19 और अंडर-23 की प्रतियोगिताओं में हरियाणा की टीम से खेल चुके हैं। इन सभी प्रतियाेगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद रणजी ट्रॉफी में चयन हुआ है।
देवेन राठी, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट एसोसिएशन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article