फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   heavy rain jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

18 एमएम बारिश, घरों में भी घुसा पानी

Sun, 31 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
heavy rain jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh
- फोटो : jhajhar
 शनिवार सुबह और दोपहर बाद हुई 18 एमएम बारिश से ही पूरे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं शहर के विभिन्न चौक, चौराहों के अलावा कई क्षेत्रों में घरों के अंदर पानी घुस गया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि शहर के अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड रोड, सीताराम गेट, माता गेट, पुराना बीकानेर चौक पर एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा हो गया। जिसके चलते राहगीरों, वाहन चालकों व स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर की जय हिंद कालोनी में कई घरों में व किला कालोनी में जलभराव की स्थिति बन गई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियां हुईं। किला कालोनी में पानी के जलभराव होने के चलते लोगों को बिजली के खंभों से करंट आ जाने का भी डर सताने लगा। वहीं बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई और तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


बारिश आए तो आफत न आए तो आफत। ऐसी स्थिति है शहर झज्जर की। जहां गर्मी से बेहाल लोग काफी दिनों से गर्मी से परेशान होकर बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, शनिवार को सुबह और दोपहर बाद हुई बारिश के कारण परेशान भी दिखाई दी। कारण सिर्फ पानी की निकासी का न होना था। शहर के विभिन्न चौक, चौराहों, गलियों, मुख्य मार्गों और घरों में पानी घुस जाने के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। बरसाती पानी विभिन्न मार्गों पर जमा हो जाने के चलते वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बच्चोें ने बारिश का लुत्फ भी उठाया और दोपहर बाद हुई बारिश में नहाते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन


गांव बहूझोलरी में हुई समस्या
वीरवार को गांव बहूझोलरी में बारिश लोगों के लिए परेशानी बन कर आई। विभिन्न स्थानों पर पानी भर गया। खास कर बस स्टेंड क्षेत्र जलमग्न हो गया। लोगों के वाहन पानी में खराब हो गए। लोगों को धक्के मारकर वहां से अपने वाहन निकालने पड़े। ग्रामीण प्रदीप ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से यह समस्या बनी हुई, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। शासन और प्रशासन को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed