{"_id":"6670be4f6624efd76c093854","slug":"heat-wave-continues-scorching-heat-bothers-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111171-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लूं का प्रकोप जारी, झुलसाने वाली गर्मी ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लूं का प्रकोप जारी, झुलसाने वाली गर्मी ने किया परेशान
Tue, 18 Jun 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। लूं का प्रकोप जारी है। झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। भीषण आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड और रौद्र रूप अख्तियार किए हुए। इलाके में दिन और रात तापमान में उफान जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि19-21 जून के दौरान इलाके पर आंशिक बादलवाही और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों विशेषकर पंजाब से सटे जिलों पर इस मौसम प्रणाली का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। उसके बाद धीरे-धीरे शेष हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर भी मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव ही रहेगा। इस दौरान इलाके पर बादलवाही और तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने 20-30 प्रति घंटे की रफ्तार से और गरज चमक के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इससे भीषण आग उगलने वाली गर्मी का खात्मा और बढ़े हुए तापमान पर लगाम लगाएगी, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया।