{"_id":"6876b069f7fec1de5108bd57","slug":"health-workers-sprayed-anti-larvae-medicine-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-116140-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वास्थ्यकर्मियों ने एंटी लारवा दवाई का किया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वास्थ्यकर्मियों ने एंटी लारवा दवाई का किया छिड़काव
विज्ञापन
फोटो 73: कूलरों के पानी में एंटी लारवा दवाई का छिड़काव करते स्वास्थ्यकर्मी।
बादली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़सा की टीम ने गांव सौंधी में मच्छरों से बचाव के लिए घर-घर एंटी लार्वा एक्टिविटी की और ग्रामीणों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता विशाल कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या अधिक होने से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि मच्छरों को फैलने से रोकने के लिए हमें पानी को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोकना है जिसके लिए गड्ढों में मिट्टी भरना, नालियों और बरसात के इकट्ठे हुए पानी मे काला तेल डालना, मच्छर दानी का प्रयोग करना, पूरी बाजू के कपड़े पहनना, घर में पड़े पुराने टायरों बर्तनों आदि को साफ करना, कूलर और फ्रीज के पानी को साफ करते रहना आदि शामिल है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोजबाला, जयपाल, संदीप, प्रनेंद्र ने सप्ताह में एक दिन ड्राई डे जरूर मनाने पर जोर दिया। ताकि घर के सभी पानी के बर्तनों को खाली करके साफ कर मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोजबाला, विशाल कुमार, राकेश कुमार, जयपाल, संदीप सहित आशा वर्करस कुसुम, दिनेश और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला और हेल्पर सविता मौजूद रही।