फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   HBSE 12th result

काजल जिला में प्रथम तो मंदीप रहा दूसरे स्थान पर

Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
HBSE 12th result
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से जारी किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में झज्जर जिला के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। टॉपर बच्चे अब टॉपर ही रहना चाहते हैं। प्रदेश में दूसरे व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली काजल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं प्रदेश में तीसरा व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मंदीप कोडान के घर भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। स्कूल संचालक, स्टाफ सदस्य व ग्रामीण उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। इतना ही नहीं जिले के प्राइवेट स्कूलों के साथ अब सरकारी स्कूल भी पीछे नहीं हैं। वे भी मेरिट सूची में शामिल होकर प्राइवेट स्कूलों के साथ कदम ताल कर रहे हैं। जिले की टॉप थ्री सूची में नौ में से चार बच्चे सरकारी स्कूलों के हैं। सरकारी स्कूल झज्जर का विकास कॉमर्स में प्रथम तो माछरौली सरकारी स्कूल की छात्रा रेनूका प्रथम रही है। जबकि आर्ट संकाय में तीनों स्थान ही माछरोली सरकारी स्कूल की छात्रा रेनूका, सोनम व तन्नू के नाम रहे हैं।
विज्ञापन

- सरकारी स्कूलों का सुधार करना चाहती है काजल
विज्ञान संकाय में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में दूसरा व जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा काजल गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों का सुधार करना चाहती है। वह राजनीति क्षेत्र में कदम बढ़ाना चाहती है। देश की सेवा के लिए राजनीति का रास्ता अपनाना चाहती हैं। 500 में से 495 अंक प्राप्त कर उसने प्रदेश में दूसरा हुआ झज्जर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर दा हाइट स्कूल के संचालक नविंद्र कुमार स्टाफ के सदस्यों ने उसे बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

स्कूल के अलावा रोज 6 से 7 घंटे पढ़ता था मंदीप
महर्षि दयानंद स्कूल खुड्डन के विद्यार्थी मंदीप कोडान ने बताया कि वह शांत मन से पढ़ाई करता था। इस बात का बहुत लाभ मिला है। शांत समय में पढ़ाई करने से पढ़ा हुआ याद रहता है। स्कूल के अलावा हर रोज 6 से 7 घंटे पढ़ता था। मेरी पढ़ाई में मेरे भाई बहनों ने मेरी काफी मदद की। मंदीप ने जूनियर्स को संदेश दिया कि जब भी पढ़ें शांत मन से पढ़ाई करें पढ़ाई करते समय अपना ध्यान केवल पढ़ाई की तरफ रखें। स्कूल के प्राचार्य रामनिवास गहलावत, चेयरमैन रमेश डेरोलिया, बिजेंद्र चौहान, शिव प्रकाश तिवारी, राजबीर सहवाग ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed