फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana team selected for the Short Course National Swimming Competition.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शॉर्ट कोर्स राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Haryana team selected for the Short Course National Swimming Competition.
बहादुरगढ़। भारतीय तैराकी संघ (एसएफआई) की ओर से पहली बार आयोजित होने वाली शॉर्ट कोर्स सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम का चयन किया गया। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल में एसएफआई के उपाध्यक्ष अनिल खत्री की देखरेख में हुए ट्रायल में प्रदेशभर से आए सैकड़ों महिला और पुरुष तैराकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अनिल खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता 21 से 25 अक्तूबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर खेल परिसर में होगी। मुकाबले 25 मीटर के शॉर्ट कोर्स पूल में होंगे। खिलाड़ियों का चयन फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक और व्यक्तिगत मेडले (आईएम) स्पर्धाओं के लिए किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य तैराकों को प्रतिस्पर्धा के अधिक अवसर देना है, ताकि उनके प्रदर्शन में सुधार हो और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। हरियाणा तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं सांसद धर्मबीर सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में मुख्य तैराकी कोच साई जाधव, चेतन, पदमपाल, विशाल, पवन, गुरदीप, दीपक और विवेक ने सहयोग दिया। इस अवसर पर निकिता, अनिल खत्री उर्फ हनुमान, अनिवासी भारतीय अनिल शर्मा और अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो-61: एचएल सिटी की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में शॉर्ट कोर्स राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed