फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Weather News, Shadow fog in Bahadurgarh, Cloudy in Jhajjar since morning, possibility of rain

Haryana Weather News: बहादुरगढ़ में छाया कोहरा; झज्जर में सुबह से बादलवाही, दिन में बारिश की संभावना

Wed, 21 Feb 2024 08:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Feb 2024 08:51 AM IST
सार

हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई है। फिर से हुए मौसम के बदलाव के कारण आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Haryana Weather News, Shadow fog in Bahadurgarh, Cloudy in Jhajjar since morning, possibility of rain
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बहादुरगढ़ में बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20 से 30 मीटर की रही। तेज हवा चलती रही। बहादुरगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। हवा चलने और बारिश के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हुआ। एक्यूआई 179 पीले रंग में पहुंचा।

विज्ञापन


झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले मौसम में ठंडक है। तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोनीपत में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। घने बादल छाने से बारिश की संभावना बनी हुई है। हवा का प्रवाह कम हुआ है। सुबह 5 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल हवा चल रही है। जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में बुधवार सुबह दिन की शुरुआत बदलवाई के साथ हुई। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया। आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 13 व अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेवाड़ी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं भी चल रही हैं। आज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


कैथल में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया है। बुधवार सुबह से ही हल्का कोहरा छाया। इस कारण लोगों को ठंड महसूस हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed