{"_id":"66f828a920e381cf06005fe5","slug":"haryana-rajnath-singh-said-will-ensure-government-jobs-for-agniveers-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राजनाथ सिंह बोले- अग्निवीरों की सरकारी नौकरी सुनिश्चित करेंगे, प्रशासनिक पदों पर भी बैठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राजनाथ सिंह बोले- अग्निवीरों की सरकारी नौकरी सुनिश्चित करेंगे, प्रशासनिक पदों पर भी बैठाएंगे
Sat, 28 Sep 2024 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:32 PM IST
सार
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने बादली विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के लिए वोट की अपील की।
विज्ञापन
संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस को पता नहीं है कि हम अग्निवीरों की सरकारी नौकरी सुनिश्चित करेंगे, साथ ही प्रशासनिक पदों पर भी बैठाएंगे। भारत को 2047 तक विकसित बनाएंगे। वह शनिवार को बादली विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ मंच पर बदली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राजस्थान के विधायक महंत बालकनाथ, विधायक कुलदीप धनखड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमर शहीद राव तुलाराम की धरती को नमन किया और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने संकल्प पत्र की तारीफ करते हुए कहा कि हम जो संकल्प लेते हैं उसको सिद्धि तक लेकर जाएंगे। यह संकल्प पत्र धनखड़ ने लिखा है।
विज्ञापन
भाजपा ने राम मंदिर बनाकर वादा पूरा किया : बालकनाथ
विधायक महंत बालकनाथ ने राम मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने का श्रेय भाजपा को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस मंदिर का वादा किया था, उसे उसी स्थान पर बनाकर दिखाया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ और उनके विजय संकल्प यात्रा का भी जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा के आगामी चुनाव केवल प्रदेश की सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र को मजबूत करने और देश को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। बालकनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और राव तुलाराम की वीरता की चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने आजादी के लिए संघर्ष किया। भाजपा उनके सपनों को साकार कर रही है।
विज्ञापन
