फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Police DSP Ashok Kumar died due to Corona in Haryana

हरियाणा: कोरोना से बादली के डीएसपी अशोक कुमार की जान गई, एम्स बाढ़सा में भर्ती थे 

Mon, 26 Apr 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 03:47 PM IST
सार

वर्तमान में जिला झज्जर में तैनात डीएसपी अशोक कुमार को पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एम्स बाढ़सा में एडमिट कराया गया था।

विज्ञापन
Haryana Police DSP Ashok Kumar died due to Corona in Haryana
डीएसपी अशोक कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार सुबह हरियाणा पुलिस के डीएसपी अशोक कुमार का कोरोना से निधन हो गया। वर्तमान में जिला झज्जर में तैनात डीएसपी अशोक कुमार को पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एम्स बाढ़सा में एडमिट कराया गया था। 

विज्ञापन


यहां सोमवार 26 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएसपी अशोक कुमार के निधन के बाद से पूरे झज्जर पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वे झज्जर जिला के बादली में डीएसपी के पद पर तैनात थे। डीएसपी अशोक कुमार का जन्म 6 जून 1971 को गांव थाना खुर्द जिला सोनीपत में हुआ था। वे 18 अप्रैल 1994 को बतौर सहायक उपनिरीक्षक के तौर पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। 07 फरवरी 2019 को वे डीएसपी के पद पर पदोन्नत हुए थे। वे हरियाणा के कई जिलों में तैनात रहे थे। वर्तमान में वह थाना बादली तथा थाना सदर बहादुरगढ़ के पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

विज्ञापन

गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों पर कहर बनकर टूट रही है महामारी

हरियाणा में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों पर कोरोना काल बनकर टूट रहा है। अध्ययन में सामने आया है कि अब तक कोरोना से मरने वाले कुल लोगों में से 85 प्रतिशत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। वहीं 15 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त नहीं थे पर कोरोना ने उनकी जान ले ली। मरने वालों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से लगभग दोगुना अधिक है। अब तक 2490 पुरुषों की कोरोना से मौत हो चुकी है, वहीं 1276 महिलाओं की जान गई है। खास बात ये है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और करनाल जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक है।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 25 अप्रैल तक कुल 3767 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 3202 ऐसे लोग हैं, जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। इनमें हृदय, किडनी, शुगर, बीपी और कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियां हैं। सांस रोग विशेषज्ञ डा. अभिनव डागर ने बताया कि शुरुआत से ही कोरोना गंभीर मरीजों पर भारी है। अध्ययन में ये साफ हो गया कि सामान्य व्यक्ति के मुकाबले पहले से ही बीमार व्यक्ति को कोरोना आसानी से लपेटे में लेता है। इसलिए ऐसे मरीजों को संक्रमण से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed