फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   haryana minister, dhankar village, constructing college, america, jhajjar

धनखड़ के पैतृक गांव ढाकला में कॉलेज बनाएगा अमेरिका में बसा परिवार

Tue, 23 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Tue, 23 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
haryana minister, dhankar village, constructing college, america, jhajjar
ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : bureau
अपनी माटी से लगाव सात समुद्र पार बसने वाले लोगों के जहन में भी हमेशा कायम रहता है। अमेरिकी प्रांत टेक्सास की राजधानी डलास में झज्जर के ढाकला से जाकर बसा गुप्ता परिवार अपने गांव में कॉलेज का निर्माण कराएगा। हरियाणा के कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की प्रेरणा से गुप्ता परिवार कभी उनके पूर्वज सेठ दानी राम द्वारा तैयार की गई धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए भी उत्सुक है। बताया जा रहा है कि ढाकला कृषि मंत्री का पैतृक गांव है। 
विज्ञापन



कृषि मंत्री धनखड़ ने हाल में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान गुप्ता परिवार से संपर्क किया। अमेरिका में ढाकला निवासी गुप्ता परिवार की गिनती अच्छे व्यवसायियों और शिक्षाविद् के तौर पर है। डलास में एक विश्वस्तरीय स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट भी इसी समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस संस्थान में दुनिया भर के होनहार छात्र प्रबंधन की पढ़ाई करते हैं। इसी संस्थान में कृषि मंत्री ने सेठ दानी राम के पौत्र सतीश गुप्ता से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान सतीश गुप्ता ने गांव से जुड़ी उनके परिवार की यादों को साझा किया, साथ ही गांव में शिक्षा, संसाधनों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ढाकला कृषि मंत्री का पैतृक गांव है। ऐसे में गांव से जुड़े अनेक किस्से और विभिन्न परिवारों की स्थिति के बारे में उन्होंने सतीश गुप्ता को जानकारी दी। अपनी माटी के लिए कुछ करने की बात पर सतीश गुप्ता ने गांव में कॉलेज खोलने, एमडीयू के साथ मिलकर क्षेत्र के बच्चों के लिए बड़े स्तर पर नई पहल करने के लिए एमओयू करने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके दादा द्वारा बनाई धर्मशाला का नवीनीकरण भी किया जाएगा। सतीश गुप्ता और उनके परिजनों ने अपने पैतृक गांव से आए हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, उनके साथ गए शिष्टमंडल का खूब आदर-सत्कार किया। सतीश गुप्ता की पढ़ाई हरियाणा के सोनीपत, चेन्नई और हावर्ड में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed