{"_id":"6648b45a6e2f5472000e8550","slug":"haryana-lok-sabha-jhajjar-rally-of-cm-yogi-adityanath-cancelled-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम योगी आदित्यनाथ की झज्जर रैली हुई रद्द, इससे पहले गृहमंत्री की रैली भी हुई थी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम योगी आदित्यनाथ की झज्जर रैली हुई रद्द, इससे पहले गृहमंत्री की रैली भी हुई थी स्थगित
Sat, 18 May 2024 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 May 2024 07:29 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के बाद अब झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में होने वाली यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली भी रद्द हो गई।
विज्ञापन
रैली स्थल से सामान वापस जाता हुआ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में आगामी 20 मई को भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झज्जर में होने वाली जिला स्तरीय रैली रद्द हो गई है। रैली का आयोजन महर्षि दयानंद स्टेडियम में होना था और रैली का समय दोपहर दो बजे का रखा गया था। रैली के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह से रोहतक से टेंट का सामान भी आना शुरू हो गया था और उसे लगाने का काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन दोपहर होते-होते सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के रद्द होने की सूचना आ गई। इससे रैली का आयोजन धरा का धरा रह गया।
विज्ञापन
शनिवार शाम को महर्षि दयानंद स्टेडियम में लाया गया सामान वापस ट्रकों में लोड करवाने का काम शुरू कर दिया गया। स्टेडियम में चार से पांच ट्रकों में अलग-अलग लाया गया था, जिसमें से दो ट्रकों से ही सामान उतारा गया था, लेकिन रैली रद्द होने की सूचना आने के बाद बाकी सामान नहीं उतारा गया। जो सामान लगाया गया था, उसे वापस ट्रकों में लदवा दिया गया।