फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Industrialists met Minister Piyush Goyal, discussed promoting Made in India products

Haryana: उद्योगपतियों ने मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की, मेड इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा

Tue, 30 Jul 2024 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 08:52 PM IST
सार

उद्योगपतियों ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। उन्होंने मेड इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

विज्ञापन
Haryana: Industrialists met Minister Piyush Goyal, discussed promoting Made in India products
उद्योगपतियों ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की - फोटो : संवाद

विस्तार

मेड इन इंडिया के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बहादुरगढ़ के उद्योगपतियों ने सोमवार की शाम केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के संसद भवन में मुलाकात की। कई समस्याओं का समाधान हुआ। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और फुटवियर पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री ने फुटवियर और चमड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) के कार्यान्वयन के साथ आगे बढ़ने के तरीके और क्षेत्र में मेड इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बीसीसीआई के वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र छिकारा ने बताया कि मंत्री के साथ उद्योगपतियों की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अब डीलर और रिटेलर स्टॉक के लिए किसी स्टॉक अपलोड की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


गैर-अनुपालन वाले स्टॉक को अनुपालन के लिए एक वर्ष के बजाय दो वर्ष का समय दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री को बहादुरगढ़ के उद्योगपति राज कुमार ने बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क आने का न्योता भी दिया। उन्होंने निमंत्रण को स्वीकार किया और जल्द आने की बात कही। उन्होंने कहा कि 6 महीने बाद नए मानक अनिवार्य हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed