फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Bhagwant Mann said - Request to Sheikh Hasina, teach Modi ji how to run away

Haryana: भगवंत मान बोले- शेख हसीना से विनती, मोदी जी को सिखा देना कि भागना कैसे है

Wed, 07 Aug 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 11:10 PM IST
सार

पंजाब सीएम भगवंत मान ने हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। मान ने कहा कि शेख हसीना से विनती है कि मोदी जी सिखा दें कि ऐसे काम नहीं करने, जिससे भागने की जरूरत पड़े। उन्होंने बहादुरगढ़ में बदलाव जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Haryana: Bhagwant Mann said - Request to Sheikh Hasina, teach Modi ji how to run away
बहादुरगढ़ में पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

शेख हसीना तीन दिन पहले बांग्लादेश छोड़कर भारत आई हैं। मैं उनसे विनती करता हूं कि मोदी जी को थोड़ा सिखा देना कि ऐसे काम नहीं करने, जिससे भागने की जरूरत पड़े या यह सिखा देना कि भागना कैसे है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कही। वह बुधवार को बहादुरगढ़ में बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मान ने कहा कि हम आम घरों से निकले हुए लोग हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान से जब आम आदमी पार्टी बनाई तो उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी बनाते हैं, जिसमें आम घरों के बेटे-बेटियां हों, क्योंकि दूसरी पार्टियों में विधायक, मंत्री और नेताओं के बेटे-बेटियां और रिश्तेदार ही चल रहे थे। आम घरों के बेटे-बेटियों को नारे लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। हरियाणा के लोगों ने बहुत नेताओं को जिताया, लेकिन नेता जीत जाते थे और जनता हार जाती थी।
विज्ञापन


झाड़ू के निशान आपके बच्चों की किस्मत का बटन
मान ने कहा कि हरियाणा के लोगों को कांग्रेस ने तंग किया तो भाजपा को जिताया, भाजपा ने उससे भी ज्यादा तंग किया तो इनेलो को जिताया और जब इनेलो ने दोनों से ज्यादा तंग किया तो दोबारा भाजपा को जिताया। अब हरियाणा की जनता के पास एक मजबूत विकल्प आम आदमी पार्टी है। इस बात का हरियाणावासियों को गर्व होना चाहिए कि गांव सिवानी में पैदा हुए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस नेताओं से कहा कि अपना बोरिया बिस्तर समेट लीजिए, इस बार हरियाणा में भी आम घरों के बेटे-बेटियां आ रहे हैं। आम घरों के बेटे-बेटियां ओलंपिक जीत सकते हैं तो चुनाव कौन सी बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जिस दिन वोट डालने जाओ तो झाड़ू के निशान का बटन दबाना, क्योंकि यह बटन आपके और आपके बच्चों की किस्मत का बटन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल रंगा, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी दुल्हेड़ा, प्रदेश सह सचिव सुरेंद्र नागल, प्रदेश सह सचिव रणबीर गुलिया, यूथ उपाध्यक्ष नवीन दलाल, रोहतक लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण घुसखानी, लोकसभा उपाध्यक्ष कुलदीप छिकारा, प्रदेश प्रवक्ता अभिता द्विजा, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, कमल यादव, विकास दुहन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed