फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   haryana AAP president dr Sushil gupta address rally in Jhajjar

Haryana Election: झज्जर में सुशील गुप्ता, बोले- किसानों से नफरत करती है BJP, कंगना और मनोहर लाल पर साधा निशाना

Thu, 26 Sep 2024 04:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने झज्जर और बादली विधानसभा के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां की। झज्जर में जनसभा को संबोधित करते हुए सुशील गुप्ता के निशाने पर भाजपा रही।

विज्ञापन
haryana AAP president dr Sushil gupta address rally in Jhajjar
झज्जर में जनसभा को संबोधित करते डा. सुशील गुप्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने ताकत झौंक दी है। वीरवार को पूरे प्रदेश में अलग-अलग राजनीतिक दलों के स्टार कैंपेनर चुनावी जनसभाओं को सबोंधित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने झज्जर और बादली विधानसभा के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां की। झज्जर में जनसभा को संबोधित करते हुए सुशील गुप्ता के निशाने पर भाजपा रही। 
विज्ञापन


सुशील गुप्ता ने कहा कि जब तीन काले कृषि कानून बने तो केंद्र सरकार ने दिल्ली के स्टेडियम को जेल बनाने के लिए मांगा तो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये देश के अन्नदाता हैं। इनके लिए जेल बनाने के लिए दिल्ली की एक इंच जमीन नहीं दूंगा, लेकिन बीजेपी की मानसिकता देखिए कि बीजेपी की सांसद कंगना रनौत फिर कह रही है कि कृषि कानून बनने चाहिए। ये बीजेपी की मंशा को उजागर करती है। जो कंगना रनौत, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की करीबी हैं। जिन्होंने पहले भी देश के किसानों के खिलाफ बयान दिए थे और किसानों को किराये की भीड़ बताया था। आज फिर कंगना रनौत तीनों कृषि कानूनों की मांग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील गुप्ता ने कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत लगा देंगे, लेकिन इन कानूनों को दोबारा नहीं आने देंगे। सुशील गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने अपने बयान में कहा है कि शंभू बॉर्डर पर किसान नहीं मुखौटे बैठे हैं। इससे साबित होता है कि बीजेपी देश और प्रदेश के किसानों से नफरत करती है। 


मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल के सिपाही किसानों के साथ हैं। यदि किसानों के लिए ये भाषा बोलोगे तो किसान आपको भगाने का काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। अरविंद केजरीवाल ने दुनिया को बताया कि यदि देश का विकसित करना है तो बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को लेकर ईमानदार राजनीति करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed