{"_id":"65350e7234b5cedb5d061151","slug":"haryana-5-boxers-from-jhajjar-district-selected-in-indian-boxing-team-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भारतीय मुक्केबाजी टीम में जिला झज्जर के 5 मुक्केबाज शामिल, हितेश देशवाल भारतीय टीम में कोच नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भारतीय मुक्केबाजी टीम में जिला झज्जर के 5 मुक्केबाज शामिल, हितेश देशवाल भारतीय टीम में कोच नियुक्त
Sun, 22 Oct 2023 05:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 05:28 PM IST
सार
जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सोमबीर अहलावत और हरियाणा मुक्केबाजी के प्रधान सतपाल सिंधु, हरियाणा मुक्केबाजी खजांची प्रवीर गहलोत ने कोच हितेश देशवाल को बधाई दी।
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाजी टीम में जिला झज्जर के 5 मुक्केबाज शामिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारतीय मुक्केबाजी टीम में पांच हरियाणा के जिला झज्जर के मुक्केबाज शामिल हुए हैं, जिसमें दो लड़कियां, तीन लड़के भाग ले रहे हैं। एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। यह टीम 23 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कजाकिस्तान में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसमें जिला झज्जर के पांच मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
कोच हितेश देशवाल ने बताया कि गांव लावा माजरा निवासी भारत जून 92 किलो भार वर्ग, झज्जर शहर निवासी हेमंत सांगवान 80 प्लस, मुस्कान बेनीवाल 75 किलो भार वर्ग, आर्यन राठी भापडोदा 86 किलो भारवर्ग और मोहिनी गांव ढाकला 50 किलो भारवर्ग में खेलेंगे।
विज्ञापन
कोच हितेश देशवाल भारतीय टीम में कोच नियुक्त हुए हैं। उनकी नियुक्ति पर लोगों में खुशी है और उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि यह पांचों खिलाड़ी बहुत ही मेहनती हैं और यह पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
उन्हें विश्वास है कि यह एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर अपने देश लौटेंगे और जिला झज्जर का और अपने गांव का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सोमबीर अहलावत और हरियाणा मुक्केबाजी के प्रधान सतपाल सिंधु, हरियाणा मुक्केबाजी खजांची प्रवीर गहलोत ने कोच हितेश देशवाल को बधाई दी।