{"_id":"5f889ced8ebc3e9c0031d8d7","slug":"hard-work-concentration-required-to-achieve-the-goal-dc-jhjhar-news-rtk5785271107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत, एकाग्रता बेहद जरूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत, एकाग्रता बेहद जरूरी : डीसी
विज्ञापन
सम्मानित किए गए मेधावी छात्रों के साथ मुख्यातिथि जितेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रदेश व जिले में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जहां सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाई जा रही है। वहीं विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत और एकाग्रता बेहद जरूरी है। मंच संचालन सुदर्शन पूनिया ने किया। दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अलावा द हाइट्स स्कूल के छात्र को उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने विशेष रूप से कोविड-19 को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से पिछले दिनों आयोजित की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा ने कहा कि बोर्ड की कक्षाओं में सरकारी स्कूलों के बच्चे भी टॉप सूची में आ रहे हैं। यह जिला के लिए गर्व की बात है। टॉप सूची में शामिल सभी बच्चों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्त्रस्म का आयोजन करना सराहनीय कदम है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की उर्जा मिलती है।
इन्हें मिला सम्मान : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के शैक्षणिक स्तर 2019-20 में बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली द हाइट स्कूल के छात्रा काजल, एमडी हाई स्कूल खुडन के बारहवीं कक्षा की परीक्षा में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मनदीप कोडान, माछरौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा व जिला में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रेणुका को सम्मानित किया गया।
दसवीं कक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली द हाइट स्कूल की छात्रा रिंकी, जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले न्यूटन स्कूल के विद्यार्थी पार्थ, इसी स्कूल की छात्रा व जिला में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली देवीका, महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडन के उदित शर्मा, द हाईट्स स्कूल की छात्रा नैनू, मून लाइट हाई स्कूल सिलाना के छात्र कविराज, एमआरएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मधु को जिला में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया
कोरोना संकट के दौरान मैंने एक कठिन वातावरण में पढ़ाई की है। मेरे माता-पिता ने मेरी सफलता के लिए हर प्रयास किया। मेरे स्कूल में मेरे शिक्षकों ने पढ़ाई के लिए बहुत ही अच्छा वातावरण बना रखा था। यही कारण रहा कि हम पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर पाए। मैं एक टीचर बनना चाहती हूं। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं अपने साथियों को यही संदेश देना चाहूंगा कि कड़ी मेहनत करके वह सफलता के मुकाम को हासिल कर सकते हैं। - रेणुका।
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में दूसरा व जिले में पहला स्थान हासिल करना गर्व की बात है। गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों में और अधिक सुधार की जरूरत है। मैं राजनीति क्षेत्र में आना चाहती हूं। सम्मान पाकर काफी खुश हूं। - काजल।
मैं अपनी मंजिल प्राप्त करने के लिए शुरू से ही कड़ी मेहनत कर रही हूं। इस मेहनत में शिक्षकों और माता पिता ने पूरा सहयोग दिया। माता-पिता व शिक्षकों के सहयोग से मैंने जिला में बेहतर स्थान प्राप्त किया है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करूं। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। सफलता हासिल करने के लिए आपको आपका दिमाग सिर्फ पढ़ाई की तरफ रखना पड़ेगा। - रिंकी।
आज अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह हिस्सा बनकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। कोरोना काल में हमें अपने आप को भी सुरक्षित रखना है और दूसरों को भी। जिला प्रशासन के आला अधिकारी से मिलकर और उन से सम्मानित होकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। इससे हमें आगे बढ़ने के लिए नई उर्जा मिलती है। - मनदीप कोडान।
जिला में पोजीशन हासिल करने के बाद एक सुखद एहसास हो रहा है। कोरोना काल के खाली समय में छात्र अपने समय को खराब ना करें, मेहनत के साथ सफलता हासिल करें। हमें अपने आप में गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारी कड़ी मेहनत के बाद हमें यह है मुकाम हासिल हुआ है। आगे भी हम इसे जारी रखेंगे। - नैनू
कड़ी मेहनत के बाद जिला में यह स्थान प्राप्त हुआ है। कोरोना काल में सुरक्षित रहकर अपनी पढ़ाई की तैयारी करें ताकि सफलता हासिल हो सकें। आगे निरंतर रूप से शेड्यूल बना कर पढ़ाई कर रहा हूं। पहले बारहवीं कक्षा पास करेंगे, उसके बाद आगे निर्धारित करेंगे कि किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। - उदित शर्मा।
सफलता के बाद मन में एक खुशी थी, लेकिन सम्मानित होने पर अलग ही सुखद अहसास मिल रहा है। मैं सात से आठ घंटे एकांत में पढ़ाई करती हूं। बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास रही हूं। - देविका।
इस तरह का पल जीवन में पहली बार आया है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी से मिलकर अच्छा लग रहा है। इस प्रकार से सम्मान मिलने से आगे पढ़ाई करने के लिए नई उर्जा मिलने के साथ अन्य विद्यार्थियों से मिलकर उनके अनुभव जानें। - मधु।
पढ़ाई में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती है। कोरोना काल में अपने आप सुरक्षित रह कर दूसरों को सुरक्षित करें तैयारी करनी होगी। जब मैं पढ़ाई करता हूं तो परिजनों से कह देता हूं कि कोई मुझे परेशान न करे। शेड्यूल निर्धारित कर आगे की तैयारी कर रहा हूं। - पार्थ।