फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hanuman Jayanti Celebrated by Cutting a Cake; Procession Taken Out

Jhajjar-Bahadurgarh News: केक काटकर मनाई हनुमान जयंती, निकाली शोभा यात्रा

Fri, 03 Apr 2026 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti Celebrated by Cutting a Cake; Procession Taken Out
02jjrp10- बेरी में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद
बेरी। बेरी में श्री राम सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। पंडित नागेश्वर शुक्ला ने पूजा करवाई और आरती का गायन किया। शोभा यात्रा में नगर पालिका के उप प्रधान प्रतिनिधि संदीप पहुंचे और समिति की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में चार हनुमान स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। यह शोभा यात्रा बेरी की पुरानी गोशाला पास श्री राम जानकी मंदिर से शुरू होकर गोशाला मार्ग, मेन बाजार, देवी मंदिर वाली गली, बालाजी मंदिर, बस स्टैंड़, शिव चौक से होते हुए वापिस मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में 40 दिन का उपवास रखकर हनुमान का स्वरूप धारण करते हैं। महिलाओं ने भगवान की शोभा यात्रा में भजन-कीर्तन किया। वहीं हनुमान के भक्तों ने महाबीर स्वामी के जयकारे लगाए और नाचकर खुशी मनाई। शोभा यात्रा में गणेश महाराज की झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी परंपरा के अनुसार हनुमान जयंती के दिन हनुमान का स्वरूप धारण करने के लिए भक्त को कड़ी तपस्या से गुजरना पड़ता है। श्री राम सेवा समिति प्रधान रोहित धमीजा, ललित शर्मा, राहुल जागड़ा ने बताया कि श्री राम सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली जाती है।
शोभा यात्रा में बेरी निवासी कपिल, रविंद्र, जोनी, तरूण ने हनुमान का रूप धारण किया वहीं शोभा यात्रा में तनिश ने राम, हिमांशु ने लक्ष्मण व निदित ने गणेश का रूप धारण किया।

वहीं बेरी के बालाजी मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवीन गर्ग ने बताया कि हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में धूमधाम से मनाया जाता है। शोभा यात्रा में ऊमाशंकर, रोमी शर्मा, मणिराम, नरेंद्र सचदेवा, बसंत राठी, नवीन, संजय सिंघल, काले, मनीष बांगा मौजूद रहे।

02jjrp10- बेरी में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद

02jjrp10- बेरी में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed