फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hanuman Chalisa and Sundar Kand will be recited in 500 temples.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 500 मंदिरों में होगा हनुमान चालीसा व सुंदर कांड पाठ

Sun, 21 Jan 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa and Sundar Kand will be recited in 500 temples.
झज्जर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झज्जर शहर में रामभक्तों में भारी उत्साह है। शहर के हर मंदिर में साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शहर में भी कई मंदिरों में भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भजन कार्यक्रम के बाद भंडारों का भी आयोजन होगा। वहीं शहर में भगवान श्रीराम की झांकी के अलावा अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी निकाली जाएंगी। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्या मनु शर्मा व जिला मंत्री हरज्ञान कौशिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि झज्जर शहर में एक लाख 25 हजार दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूरे जिले में अक्षत वितरण एवं जनसंपर्क अभियान के तहत एक लाख 55000 से ज्यादा घरों में संपर्क किया गया है। इसमें 580 टोलियों में 5100 से ज्यादा लोगो ने अक्षत वितरण जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया है। 22 जनवरी को पूरे जिले में 500 से ज्यादा मंदिरों में कार्यक्रम तथा सैकड़ों मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बहादुरगढ़ में 104 मंदिरों में कार्यक्रम तथा लगभग सभी मंदिरों में प्रसाद वितरण तथा भंडारे का आयोजन होगा। झज्जर शहर के 13 हजार घरों में अक्षत वितरण हुआ है जबकि 45 मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। जटेला धाम दुबल्धन में बड़े भंडारे का आयोजन होगा। 11000 दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीघल गौशाला में में भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के सभी गांव के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर महेंद्र बंसल, पवन शर्मा, जयपाल लांबा, विनीत पोपली, ईश्वर सिंघल, विकास शर्मा, रजनीश हरितद्व आनंद रेवलिया, देव राइटर, अंकित बंसल, मयंक हिंदुस्तानी, भारत हिंदुस्तानी, रणबीर, एडवोकेट पंकज शर्मा मौजूद रहे। वहीं मां वैष्णो चौक मेन बाजार में मां वैष्णो मित्र मंडल के सदस्यों ने मां वैष्णो मंदिर में सफाई अभियान चलाया। यहां कि 22 जनवरी को मां वैष्णो चौक पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम के समय चौक पर हर दुकान के बाहर दीपक जलाए जाएंगे। मां वैष्णो चौक पर सैकड़ों दीयों के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर सुमन अनिल खुराना, सुरेन्द्र कत्याल, वेद बहल पाशु, जितेन्द्र बंसल, ईश्वर सिंघल, मोदी हंस, मोंटी सोनी, चिंकी बतरा, नन्दू वर्मा, जगदीश चोपड़ा, विनोद मदान, जतिन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



झज्जर शहर में इन मंदिरों में होंगे कार्यक्रम
बाबा प्रसाद गिरी, देवी मंदिर, बुड्ढा महादेव, बुद्धों माता मंदिर, डाबरा मंदिर, शिवालय मंदिर (दिल्ली गेट), हनुमान मंदिर (ऑफिसर कॉलोनी), शिव मंदिर (गुरुग्राम रोड), शिव मंदिर (नजदीक यादव धर्मशाला), प्रेम मंदिर, दुर्गा मंदिर, गोपाल मंदिर, काशीगिरी मंदिर, श्री राम मंदिर, मड़ी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर (दुर्गा वाला मोहल्ला), टिल्ला मंदिर, दुर्गा मंदिर (छावनी) लेखराज मंदिर, सुनारों वाला मंदिर, वाल्मीकि मंदिर (छारा चुंगी), वाल्मीकि मंदिर (सिलानी गेट), वाल्मीकि मंदिर (रहनियां कॉलोनी), विश्वकर्मा मंदिर, शिव मंदिर सुभाष नगर, सेठों वाला मंदिर, बुआजी मंदिर, खाटू मंदिर (चोपटा बाजार), खाटू श्याम मंदिर (टैक्सी स्टैंड), रुद्र गिरी आश्रम, शिव मंदिर चोपटा बाज़ार, हनुमान मंदिर दिल्ली गेट, शनि मंदिर सिलानी गेट, त्रिमूर्ति मंदिर, सुनारों वाला मंदिर, शिव हनुमान मंदिर, छावनी, हनुमान मंदिर (पंजाबी धर्मशाला), वाल्मीकि आश्रम, आनंद दास आश्रम।

बहादुरगढ़ के इन मंदिरों में होंगे कार्यक्रम
जिसमें मुख्य रूप से बालाजी मंदिर नजफगढ़ रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर बदली रोड, हनुमान मंदिर रोहतक रोड, महावीर मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, देवी मंदिर सब्जी मंडी, सेक्टर 7 हनुमान मंदिर, सेक्टर 2 देवी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर सेक्टर 2, वेद माता गायत्री शक्तिपीठ कसार, मस्त नाथ मंदिर वार्ड 4, प्राचीन शिव मंदिर वार्ड नंबर 5, बगीची शिव मंदिर वार्ड 3, सूर्या फैक्ट्री मंदिर।


यहां लगेंगे भंडारे
चोपटा बाजार, बुड्ढा महादेव, दुर्गा मंदिर, काशीगिरी मंदिर, पूर्व वाइस चेयरमैन नगर परिषद प्रवीन गर्ग के कार्यालय पर, कोर्ट परिसर, ऑफिसर कॉलोनी, सब्जी मंडी, नगरपालिका, वाल्मीकि मंदिर।



यहां होगा एलईडी से लाइव प्राण प्रतिष्ठा दिखाने का काम
नगर खेड़ा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर, बुड्ढ़ा महादेव मंदिर, प्रेम मंदिर, दुर्गा मंदिर, गोपाल मंदिर, काशीगिरि मंदिर, हनुमान मंदिर (ऑफिसर कॉलोनी), अधिवक्ता परिषद कोर्ट परिसर, वाल्मीकि आश्रम, शिव मंदिर सुभाष नगर, श्रीराम धर्मशाला, मड़ी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर (चोपटा बाज़ार), खाटू श्याम मंदिर (टैक्सी स्टैंड), वाल्मीकि मंदिर (सिलानी गेट), सुनारों वाला मंदिर (गुज्जर धर्मशाला), सुनारों वाली धर्मशाला (दमदमा मोहल्ला), विश्वकर्मा मंदिर, श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गा मंदिर (छावनी)।


किस मंदिर में कितने दीये जलाए जाएंगे
प्रसाद गिरि-1100

खाटू श्याम-501

वाल्मीकि आश्रम-5000

श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विधालय-1100

डाबरा मंदिर-1100

दुर्गा मंदिर-501

प्रेम मंदिर-501

श्री राम मंदिर-50

मड़ी मंदिर-101

खाटू श्याम मंदिर-1100

सुनारों वाला मंदिर-हवन 1100 दीयों

काशीगिरि मंदिर-1100

टिल्ला मंदिर-251

हनुमान मंदिर-501

शिव मंदिर-501

वाल्मीकि मंदिर-251
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed