फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hanni Goriya honored his coach by giving him one crore rupees

Jhajjar-Bahadurgarh News: हन्नी गोरिया ने अपने कोच का एक करोड़ रुपये देकर किया सम्मान

Sun, 25 Feb 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hanni Goriya honored his coach by giving him one crore rupees
साल्हावास। एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाले हन्नी गोरिया गोरिया ने अपने द्रोणाचार्य जैसे गुरु (कोच) सुनील फौगाट को एक करोड़ रुपये की राशि उनके जन्मदिन पर भेंट करके उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हन्नी के परिजन भी मौजूद थे। हन्नी गोरिया के पिता बंटी नंबरदार ने कहा कि इस भौतिकतावादी युग में लोगों को यह पैसा बहुत ज्यादा लगेगा, लेकिन उनके पुत्र हन्नी गोरिया के कोच सुनील फौगाट व उनकी पत्नी ज्योति की कड़ी मेहनत के आगे यह राशि कुछ भी नहीं है। कोच सुनील फौगाट व उनकी पत्नी ज्योति फौगाट ने उनके बेटे को अर्जुन की तरह तराशा है। जब से हन्नी ने खेलना शुरू किया है तब से हमेशा से ही वह स्वर्ण पदक प्राप्त करता रहा है। सुनील और उनकी पत्नी ने 3 साल से यशोदा की तरह हन्नी गोरिया को अच्छे संस्कार दिए हैं और हन्नी का पूरा ख्याल रखा है। वह उसे मां से भी ज्यादा प्यार करती रही है।
विज्ञापन

कोच सुनील फौगाट के मना करने के बावजूद एक करोड़ रुपये देकर सभी कोच व खिलाड़ियों को एक संदेश देने की कोशिश की है कि न अर्जुन की कमी है न द्रोणाचार्य की। समाज में कमी है तो विश्वास, समर्पण की क्योंकि देने वाला परमपिता परमात्मा देने में कमी नहीं छोड़ता। लोगों की नियत में कमी होती है, चाहे वह कोच हो, शिष्य हो या माता-पिता हो उन्होंने कहा की सभी कोचों को चाहिए कि वे अपने शिष्यों पर पूरा भरोसा करें और शिष्यों को चाहिए कि वे अपने गुरु के प्रति पूरा समर्पण भाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed