{"_id":"5894c9c64f1c1b313de84cd0","slug":"handyman-youth-suicide-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिस कर रहे युवक ने की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिस कर रहे युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। दादरी तोए स्थित डेंसो कंपनी में अप्रेंटिस कर रहे युवक द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक सोहनलाल भिवानी के बड़ेसरा गांव का रहने वाला था। सोहनलाल के भाई पवन ने बताया कि महम आईटीआई से फीटर का प्रशिक्षण हासिल कर सोहनलाल तीन महीने पूर्व ही डेंसो कंपनी में अप्रेंटिस के लिए आया था और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। सोमवार को ही घर से झज्जर आया था। झज्जर के भगतसिंह चौक के पास गांव के ही एक अन्य साथी के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। साथी ड्यूटी पर गया हुआ था तो इसी दौरान पीछे से सोहनलाल ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन