{"_id":"641df2cae5b82017e8061544","slug":"hafed-does-not-have-workers-for-fork-and-weeding-jhjhar-news-c-17-1-102932-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हैफेड के पास नहीं है कांटा व झराई-भराई के लिए श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हैफेड के पास नहीं है कांटा व झराई-भराई के लिए श्रमिक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक तो मौसम की वजह से किसान अनाज मंडी में सरसों लेकर नहीं पहुंच रहे हैं और दूसरा अब तक अनाज मंडी में सरसों की खरीद भी शुरू नहीं हुई है। 20 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन हैफेड ने हैंडलिंग एजेंट नहीं बनाए।
दरअसल, हैफेड के पास सरसों की खरीद के लिए न तो कांटा है और न ही झराई व भराई के लिए श्रमिक हैं। ऐसे में हैफेड अब हैंडलिंग कांट्रेक्टर से काम चलाएगी। यानी सरसों की खरीद के लिए संसाधन व श्रमिक अनुबंध पर लेगी।
हैंडलिंग कांट्रेक्टर के लिए हैफेड ने शुक्रवार का समय निर्धारित किया था, लेकिन सरसों की खरीद के लिए संसाधनों और श्रमिकों की पर्याप्त संख्या वाला एक भी हैंडलिंग कांट्रेक्टर नहीं आया। किसी ने भी हैफेड के पास कोई आवेदन नहीं किया। ऐसे में हैफेड ने अब शनिवार के लिए फिर से आवेदन मांगे हैं। जब तक हैफेड के पास कोई हैंडलिंग कांट्रेक्टर नहीं आता तब तक सरसों की खरीद होना मुश्किल है। ऐसे में जो भी किसान सरसों की फसल लेकर मंडी में आ रहे हैं वो सीधे ही आढ़तियों के पास कम दाम पर उसकी बिक्री करने को मजबूर हैं। व