फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   GST will be reduced on Diwali, customers will benefit

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली पर जीएसटी होगा कम, ग्राहकों को फायदा

Mon, 25 Aug 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
GST will be reduced on Diwali, customers will benefit
बहादुरगढ़। दिवाली पर लोगों को बचत का तोहफा (जीएसटी) कम करने के ऐलान करने के बाद से मार्केट में जीएसटी स्लैब को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि अगर जीएसटी का 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब खत्म होने से टीवी, वाशिंग मशीन, एसी से लेकर कार, मोटर पार्ट्स की कीमत में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

इससे ग्राहकों फायदा होगा। ऐसे में सामानों की कीमत कम होने की उम्मीद पर ग्राहकों ने खरीदारी सुंतुलित कर दी है। जिसकी वजह से मार्केट मध्यम बना हुआ है। उधर, कुछ कारोबारियों ने थोक में माल की खरीद पर भी ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक आइटम के कारोबारी चिंता में हैं। रेलवे रोड के इलेक्ट्रिक कारोबारी गौरव गर्ग, कबाड़ी मार्केट के व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद त्योहारी सीजन के साथ ही मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है। विवाह के लिए गिफ्ट आदि खरीदारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गिफ्ट के तौर पर एडवांस में ही एसी, वाशिंग मशीन, टीवी समेत कई आइटम की बुकिंग करते हैं। पिछले साल कीे तरह ही अभीतक मार्केट ने चल रहा है लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। सरकार अब जीएसटी रिफॉर्म की तैयारी कर रही है। ऐसे में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीद पर पहले से अच्छी छूट मिलेगी।

उनका कहना है कि 40 इंच की टीवी पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। कई कारोबारियों ने पहले से ही स्टॉक मंगा लिया था। कुछ कारोबारी जीएसटी स्लैब में बदलाव होने पर चीजें सस्ती होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर दिवाली में इन आइटम पर लगे जीएसटी स्लैब को कम किया गया तो सीधे आम लोगों को हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
इससे ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा। खरीदारों के आने से बाजार में चमक बढ़ेगी। कारोबारियों का भी अच्छा खासा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed