फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   GRP and civil police engaged in border dispute, fetus lying on the spot for two and a half hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीमा विवाद में उलझी रही जीआरपी और सिविल पुलिस, ढ़ाई घंटे तक मौके पर पड़ा रहा भ्रूण

Fri, 19 May 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
GRP and civil police engaged in border dispute, fetus lying on the spot for two and a half hours
बहादुरगढ़। वीरवार को जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर के समय करीब साढ़े तीन बजे एक तीन महीने का भू्रण पड़ा मिला है। भू्रण मिलने के बाद आसपास के दुकानदारों व कॉलोनी वासियों में सनसनी फैल गई। कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना और लाइनपार थाना पुलिस ढाई घंटे तक आपसी में उलझती रही। हालांकि जिस इलाके में भू्रण मिला है वह जीआरपी के अंतर्गत आता है। कार्रवाई के चक्कर में ढाई घंटे तक भ्रूण पर ही पड़ा रहा। आखिरकार शाम के समय 6 बजे जीआरपी पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की और भू्रण को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र में रेलवे बाउंड्री माल गोदाम के नजदीक रेलवे अंडर बना है। वहां पर प्रशासन की ओर से एक लोहे का बॉक्स रखा हुआ है। इसमें शेल्टर होम बनाया गया था। इसी बॉक्स में वीरवार को दोपहर के समय करीब तीन महीने का भ्रूण पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पहले फोन 112 नंबर पर किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने लाइनपार थाना और जीआरपी पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। लाइनपार थाना और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों सीमा विवाद में उलझे रहे। ढाई घंटे तक पुलिस इसी में उलझी रही। जीआरपी पुलिस के अधिकारी लाइनपार थाना पुलिस को यही कहते रहे कि यह बॉक्स जिला झज्जर प्रशासन की तरफ से रखवाया गया है। इसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है। शाम को करीब 6 बजे मामला सुलझा और जीआरपी पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार हुई। इसके बाद भ्रूण को नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया।
विज्ञापन

वर्जन...
जिस क्षेत्र में भू्रण मिला है। वह जीआरपी पुलिस के अंतर्गत आता है। ऐसे में कार्रवाई जीआरपी पुलिस की तरफ से ही बनती है। उन्हें इस बारे में बताया गया है। कार्रवाई जीआरपी पुलिस ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामकरण, प्रभारी, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।

वर्जन...
रेलवे बाउंड्री में तीन महीने का भू्रण मिला है। कार्रवाई की जा रही है। भू्रण को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
-देवेंद्र कुमार, प्रभारी जीआरपी, बहादुरगढ़।

-फोटो 57 : मौके पर मौजूद पुलिस।
-फोटो 58 : 112 नंबर पर दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed