फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Growing business of injecting drugs in Jhajjar

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में नशे के इंजेक्शन का बढ़ता जा रहा कारोबार

Fri, 11 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Growing business of injecting drugs in Jhajjar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। झज्जर जिले में भी नशे के इंजेक्शन का कारोबार बढ़ता जा रहा है। शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे के 13 इंजेक्शन समेत पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुप्रेनोरफिन इंजेक्शन प्रतिबंधित है। यह केवल चिकित्सक की सलाह पर ही दिए जाते हैं। जिस मरीज को बहुत तेज दर्द हो तो यह इंजेक्शन दिए जाते हैं। आजकल युवा इस इंजेक्शन का प्रयोग नशे के रूप में करने लग गए हैं।
शहर थाना पुलिस वीरवार दोपहर को शहर में गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि कंवर सिंह कॉलोनी निवासी योगेश उर्फ योगी नशे के इंजेक्शन बेचने का काम करता है। पुलिस ने जुपीटर होटल के पास लोगों की जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस ने यहां खड़े एक युवक को काबू करके उससे पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर आबकारी एवं कराधान आयुक्त पंकज कुमार को बुलाकर युवक की तलाश ली। उसकी जेब से इंजेक्शन के तीन पत्ते मिले। दो पत्तों में पांच-पांच इंजेक्शन और एक अन्य पत्ते में तीन इंजेक्शन मिले। कुल उसके पास से 13 इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन

जब ड्रग कंट्रोलर मनदीप मान को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि यह इंजेक्शन प्रतिबंधित हैं और नशे के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। इन इंजेक्शन को केवल चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही मरीज को दिया जा सकता है। काफी युवा इन इंजेक्शन का प्रयोग नशे के रूप में करते हैं। पुलिस ने योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए हुए हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसी कोई भी सूचना पुलिस को दे सकता है।
-डाॅ. अर्पित जैन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed