फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Grant of Rs 9.63 crore in the accounts of 40 Gram Panchayats, not spent since last two years

Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 ग्राम पंचायतों के खातों में 9.63 करोड़ रुपये की ग्रांट, दो साल से नहीं की खर्च

Thu, 25 Jan 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Grant of Rs 9.63 crore in the accounts of 40 Gram Panchayats, not spent since last two years
झज्जर। सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को विकास के लिए हर साल लाखों रुपये की ग्रांट जारी की जा रही है, उसके बाद भी ग्राम पंचायतें राशि को विकास कार्यों में इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। जिले की ऐसी 40 ग्राम पंचायतें हैं, जिन्होंने पिछले दो साल से राशि खर्च नहीं की है। इन पंचायतों के पास दो साल से 9 करोड़ 63 लाख 79 हजार 926 रुपये की ग्रांट पड़ी है। अब मुख्यालय की तरफ से इन ग्राम पंचायतों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

बाकायदा उपायुक्त को पत्र लिखकर 15 दिन में रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही दो माह में की गई कार्रवाई रिपोर्ट भी देनी होगी। यह राशि वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 की है। जिन ग्राम पंचायतों ने अब तक राशि खर्च नहीं की है, उसमें सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत माछरौली ब्लाक की है। इसमें 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर बहादुरगढ़ ब्लाक हैं, जहां की 9 ग्राम पंचायत हैं। इसी प्रकार झज्जर ब्लाक में 6, मातनहेल में 5, बेरी ब्लाक में 4, बादली और साल्हावास में दो-दो पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों ने दो साल से कोई राशि खर्च नहीं की है।
विज्ञापन


इंसेट
किस ग्राम पंचायत के पास दो साल में कितनी ग्रांट आई
जरदाकपुर के पास 1259734, कुकरोदा के पास 615910, आसंडा 3373737, आसौदा सिवान के पास 2174679, बीर बरकतबाद जाटान के पास 1305288, जाखौदा के पास 5742995, खैरपुर के पास 1758289, खेड़ी जासौर के पास 4526694, लोआ खुर्द के पास 4256086, निलोठी के पास 5229372, सिलोठी के पास 942153, गोधड़ी के पास 1098714, लकड़िया के पास 1008742, मलिकपुर के पास 2531177, सिवाना के पास 5618916, रईया के पास 3025423, भदाना के पास 1468294, गोरिया के पास 969644, डावला के पास 2730994, गिरावड़ के पास 2185509, उठलोधा के पास 1719906, अहरी के पास 2312214, अमादलपुर 2299596, असादपुर खेड़ा के पास 1749662, चांदपुर के पास 1474263, छप्पार के पास 3358954, जैतपुर क पास 2254808, खेड़ी तालुका के पास 2331605, खुड्डन के पास 5150077, न्यौला के पास 2385084, पटासनी के पास 1477762, समसपुर माजरा के पास 1984614, सरोला के पास 1899317, खेड़ा हौसयापुर के पास 1614153, खेतीवास के पास 3385622, कोयलपुर के पास 2997439, मारौत के पास 2937835, मुंडसा के पास 1651555, धारौली के पास 2270707, कन्वहा के पास 679865 की गांट दो साल में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिन ग्राम पंचायतों ने राशि खर्च नहीं की है, उनकी बैठक ली गई थी। इनमें हर पंचायत के अलग-अलग कारण थे। उनकी काउंसलिंग भी की गई है। बेरी में काम शुरू कराए गए हैं। झज्जर ब्लाॅक में स्थिति ठीक हो जाएगी।-पूजा शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed