फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Grand Poetry Festival Held in Model Town

Jhajjar-Bahadurgarh News: मॉडल टाउन में हुआ भव्य काव्योत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Grand Poetry Festival Held in Model Town
बहादुरगढ़। कलमवीर विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को काव्योत्सव का आयोजन हुआ। हास्य कवि सुरेश कौशिक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

हास्य कवि इब्राहिम अल्वी व राजीव तनेजा तथा नौजवान शायर मोहित कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस काव्योत्सव में शामिल कवियों ने अपने काव्य पाठ के दौरान जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आधारित कविताओं के माध्यम से साहित्य की सतरंगी छटा बिखेरी।

इस अवसर पर हरियाणवी कवि-कलाकार विरेंद्र कौशिक व अनिल भारतीय ने जहां रचनाओं के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं वहीं शिव ओम शिव, जगबीर कौशिक,मुकेश व्यास व राजकुमार गाइड ने वर्तमान व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी कीं। अर्चना झा ने समाज में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर मार्मिक रचना सुनाकर सभी के अंतर्मन को झकझोर दिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक विनोद गिरधर सनम ,वेद भारती,मोहित कौशिक व मनोज कुमार की सस्वर प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed