फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Govinda tops in poster making; Diksha excels in pot painting.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोस्टर मेकिंग में गोविंदा, पॉट पेंटिंग में दीक्षा अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Govinda tops in poster making; Diksha excels in pot painting.
फोटो 84 : टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए दो दिवसीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ललित कला प्रतियोगिताओं में स्केचिंग में कार्तिक प्रथम रहे। पोस्टर मेकिंग में गोविंदा, पॉट पेंटिंग में दीक्षा और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में यलिशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में मानसी प्रथम रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी ने पहला स्थान पाया, जबकि रंगोली में योगेश प्रथम रहे। इन प्रतियोगिताओं में कई अन्य छात्रों ने भी दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
साहित्यिक प्रतियोगिताओं में हिंदी कविता में तमन्ना दलाल प्रथम रहीं। हिंदी भाषण में वैष्णवी और अंग्रेजी भाषण में विधिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक उच्चारण में नलिनी प्रथम रहीं। भजन में रागिनी और पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन में तस्नीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में कई अन्य छात्रों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य सुमन हुड्डा और उप प्राचार्य डॉ. अमित छिकारा के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनुराधा सभरवाल व सह संयोजक राजीव आसीवाल ने इसकी जिम्मेदारी संभाली। उप प्राचार्य डॉ. अमित छिकारा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. शशि रापड़िया व हीरा रापड़िया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कला समिति में डॉ. मोनिका, ऋतु, आकाश शामिल थे, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. अरुण कुमार, अनु रानी व अमित कुमार थे। साहित्यिक गतिविधि समिति में डॉ. सरला, डॉ. मंजू दलाल शामिल थीं, और निर्णायक मंडल में डॉ. कमल रंगा, धनजीत, किरण बाला थे। संगीत प्रतियोगिता समिति में रीता, दीपा शामिल रहीं, जबकि निर्णायक मंडल में रीना कुमारी, डॉ. मेजर सोलंकी व रचना थीं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed