फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government stands with the farmers: Dr. Arvind

किसानों के साथ खड़ी है सरकार : डॉ. अरविंद

Mon, 03 Apr 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Government stands with the farmers: Dr. Arvind
झज्जर। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कई गांवों का दौरा कर बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर खेतों में जाकर जायजा लिया और अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसानों से भी अपील की खराब हुई फसलों का विवरण 72 घंटे के अंदर ऑनलाइन पोर्टल पर जरूर डालें ताकि प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिले।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि खराब हुई फसलों को लेकर सरकार विशेष गिरदवारी कराएगी। मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन गांव में फसल खराब हुई है, उनकी रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय भेजे, ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सकें। सांसद ने अकेहड़ी, बीरड, सेहलंगा आदि सहित कई गांव में खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया। सांसद ने गांव कानौंदा व अन्य में भी कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ पूरी सरकार खड़ी है और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जहां जलभराव हुआ है, उस क्षेत्र में पानी निकासी के लिए उचित प्रबंध करने को कहा गया है। बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को निरीक्षण करते हुए कहा कि ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed