{"_id":"65c66173c71b3594d90f1470","slug":"government-should-pay-attention-to-technical-education-and-employment-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107804-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तकनीकी शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तकनीकी शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दे सरकार
Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश सरकार 20 फरवरी को प्री बजट प्रस्तुत करने वाली है। बजट से युवा वर्ग को खासी उम्मीद है। युवा वर्ग चाहता है कि सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए कदम उठाए जाएं। नए उद्योग लगाएं ताकि युवा वर्ग को रोजगार मिल सके। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र के लिए ट्रेनिंग संस्थान खोले जाने चाहिए, जिसमें तकनीकी शिक्षा लेकर युवा वर्ग खुद का व्यवसाय खड़ा कर सकें। बजट को लेकर क्या है युवा वर्ग की उम्मीद।
सरकार को कौशल रोजगार की तरफ ध्यान देना चाहिए। युवाओं को तकनीकी शिक्षा में दक्ष करने के लिए नए संस्थान खोले ताकि उसमें जरूरतमंद व गरीब बच्चा तकनीकी शिक्षा लेकर आगे बढ़ सके।
रोहित कुमार
सरकार द्वारा देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यदि देश का युवा आत्मनिर्भर होगा तो देश भी होगा। इसलिए युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास करे।
विज्ञापन
अमित कुमार
शिक्षा के क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। तकनीकी संस्थान खोलने चाहिए। रोजगार के लिए नए उद्योग लगाए। खाली पदों को सरकार भरने का काम करे ताकि युवा वर्ग को नौकरी मिल सके।
धर्मेंद्र सांगवान