{"_id":"5f6266568ebc3e32a77952da","slug":"government-procurement-of-millet-starts-from-october-one-jhjhar-news-rtk573925487","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्टूबर से बाजरे की खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्टूबर से बाजरे की खरीद शुरू
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के बाजरा उत्पादन वाले जिलों में एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होगी। इस संबंध में मुख्यालय की तरफ से जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। सरकार ने बाजरे की खरीद के लिए 2150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए गोदामों और अनाज मंडियों को भी खाली किया जा रहा है, ताकि बाजरे की खरीद के समय किसानों को कोई परेशानी न हो। जिले में इस बार किसानों ने करीब 40 हजार हेक्टेयर भूमि किसानों ने बाजरे की फसल की बिजाई की हुई है। बाजरे की कटाई व कढ़ाई का कार्य शुरू हो चुका है। झज्जर की अनाज मंडी में बाजरे की आवक शुरू नहीं हो पाई है। बाजरे की खरीद के लिए मंडियों में तैयारियां भी शुरू की जा रही हैं। बाजरे की खरीद 15 नवंबर तक चलेगी।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का ही बिकेगा बाजरा
सरकार के निर्देशानुसार एक अक्टूबर से बाजरे की खरीद का कार्य खरीद एजेंसियों की तरफ से शुरू किया जाएगा। इस दौरान केवल मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का ब्योरा देने वाले किसानों का बाजरा ही खरीदा जाएगा। हालांकि जिले में बाजरा बोने वाले किसानों से अधिक भूमि का रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। सरकार ने 10 सितंबर पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। उस समय तक बाजरे की फसल का पंजीकरण करवाने वाले किसानों की फसलों की खरीद की जाएगी।
बाजरे की सरकारी खरीद के लिए विभाग की तरफ से पत्र आ गया है। 1 अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए आदेश आए हैं। उसके बाद खरीद के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
- जेपी सैनी, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग, झज्जर।