फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government College wins in swimming

Jhajjar-Bahadurgarh News: तैराकी में राजकीय महाविद्यालय ने मारी बाजी

Thu, 02 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Government College wins in swimming
-फोटो 52 : महाविद्यालय में पहुंचने पर छात्रा बबली का स्वागत करते प्राचार्य व अन्य। स्रोत कॉलेज - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया और ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्पर्धा 29 और 30 सितंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बबली ने इस प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर कुल 44 अंक प्राप्त किए और महाविद्यालय को महिला वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। दूसरे स्थान पर गुरुग्राम और तृतीय स्थान पर यूटीडी रही। बबली के महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य दलबीर सिंह ने इस जीत पर उसे बधाई दी। शारीरिक शिक्षा के इंचार्ज डॉ. अमित छिकारा को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी गई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रो. डॉ. राजीव दहिाय, डॉ. मोनिका, डॉ. अनुराधा सभरवाल व डॉ. अरुण कुमार महाविद्यालय की उप प्राचार्या सुमन हुड्डा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed