फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Governer post costly its finished

राज्यपाल का पद केवल खर्चा बढ़ाने वाला, होना चाहिए खत्म : भुक्कल

Sun, 07 Feb 2021 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Governer post costly its finished
पत्रकारों से बातचीत करती विधायक गीता भुक्कल। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के बार-बार राज्यपाल से समय मांगने के बावजूद न दिए जाने पर पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने अपने निवास स्थान पर कहा कि राज्यपाल का काम पक्ष व विपक्ष दोनों को सुनना होता है। राज्यपाल की जिम्मेदारी प्रदेश की होती है, परंतु संविधानिक पदों पर बैठे लोग इस बात को नहीं समझ पाते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो हालात हैं उससे तो लगता है कि राज्यपाल का पद केवल और केवल खर्चा बढ़ाने वाला ही है, जोकि खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को पक्ष व विपक्ष में सामंजस्य बनाकर दोनों की बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन

किसानों का जाम पूरी तरह सफल
किसानों के चक्का जाम के बारे में पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों ने शनिवार को शांतिप्रिय ढंग से ही प्रदेश में चक्का जाम किया है। केंद्र सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों से उनकी समस्या को लेकर बात करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चक्का जाम के दौरान भी सरकार किसानों को गणतंत्र दिवस की भांति बदनाम करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसानों ने शांतिप्रिय ढंग से चक्का जाम को सफल बनाया। अभी भी समय है कि सरकार भाषणबाजी छोड़कर किसानों की समस्या का हल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed