फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Goods worth thousands stolen by breaking the lock of computer lab

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Wed, 20 Mar 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen by breaking the lock of computer lab
19jjrp17 बेरी। क्षेत्र गांव खातीवास के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेेंं  चोरी की घटन

विज्ञापन

बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव खातीवास के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने एक सप्ताह में दूसरी बार कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। जब सुबह स्कूल स्टाॅफ पहुंचा तो कंप्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ मिला। चोरी की सूचना दुजाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने के लिए फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाया।
पुलिस को दी शिकायत में विद्यालय की कंप्यूटर अध्यापिका ने बताया कि 16 मार्च को स्कूल की छुट्टी होने के बाद कंप्यूटर लैब का ताला बंद करके गई थी और 18 मार्च को सुबह जब विद्यालय का स्टॉफ पहुंचा तो कंप्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ था। कंप्यूटर लैब में सामान चैक किया तो अलमारी से 2 डेस्कटॉप कंप्यूटर सैट, 2 कीबोर्ड, 2 माऊस, 1 स्पीकर सैट गायब मिले और एक अन्य कमरे में रखी कंप्यूटर लैब की 14 बैटरी भी गायब मिली। साइंस लैब में चैक किया तो एक माइक्रोस्कोप गायब मिला। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इससे पहले 14-15 मार्च की रात को भी विद्यालय में चोरों ने कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर 2 मॉनीटर, 2 माऊस, 2 कीबोर्ड आदि सामान चोरी कर लिया था। बता दें कि इससे पहले इससे पहले भी स्कूल में दो बार ताले टूट चुके हैं, लेकिन उस समय सामान चोरी नहीं हुआ था।
विज्ञापन



स्कूल में नहीं चौकीदार, एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की घटना

बता दें कि कई वर्षों से स्कूल में चौकीदार नहीं है। उसी का फायदा उठाकर चोर स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। स्कूल में चौकीदार को लेकर विद्यालय प्रशासन की तरफ से कौशल रोजगार के तहत डिमांड भेजी हुई है, लेकिन उसके बावजूद भी स्कूल में चौकीदार तैनात नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गांव खातीवास के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरी होने की शिकायत मिली है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल का मुआयना किया था। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
- मंजीत सिंह, थाना प्रभारी दुजाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed