फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gold bookings surge for Pushya Nakshatra, with people from all walks of life buying gold.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुष्य नक्षत्र के लिए बढ़ी सोने की बुकिंग, हर वर्ग कर रहा खरीदारी

Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gold bookings surge for Pushya Nakshatra, with people from all walks of life buying gold.
-फोटो 60 : जयभगवान
बहादुरगढ़। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र में भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन 14 और 15 अक्तूबर को है। यह नक्षत्र 14 अक्तूबर को सुबह 11:54 बजे शुरू होगा और 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे समाप्त होगा। इसको लेकर सराफा बाजार में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

14 अक्तूबर से शुरू होने वाले नक्षत्र से पहले शोरूमों को सजाया जा रहा है। कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। ग्राहकों में भी इस मुहूर्त को लेकर खासा उत्साह है। ग्राहकों में पुष्य नक्षत्र में खरीदारी को लेकर बहुत उत्साह है। वो इस दिन गहने लेने के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं ताकि इस शुभ दिन अपनी पसंद की ज्वैलरी प्राप्त कर सकें। काफी संख्या में ग्राहक सोने के आभूषण की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, सुमन ज्वेलर्स



सराफा बाजार में रौनक दिख रही है। ग्राहकों में भी उत्साह है। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, डायमंड खरीदना शुभ होता है। सोने के भाव पिछले सालों की तुलना में अधिक जरूर है, लेकिन ग्राहकों में इसका असर नहीं है। जिन घरों में शादी है वह खासतौर से ज्वैलरी की बुकिंग कराने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जयभगवान, महालक्ष्मी ज्वेलर्स



धनतेरस की तरह पुष्य नक्षत्र को भी सोने की खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए 14 और 15 अक्तूबर के लिए ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है। शोरूम में हर आभूषण को प्रदर्शित किया गया है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। हमारे यहां पर हल्की, मीडियम और हैवी हर प्रकार की डिमांड आ रही है। इस बार हर किसी की दिवाली मन रही है।


- जगदीश एलाबादी, जेके ज्वेलर्स



लाइट वेट और रोज पहनने वाली ज्वेलरी की डिमांड अधिक आ रही है। डायमंड भी अपनी पसंद बनाए हुए है। इस बार पुष्य नक्षत्र पर काफी बुकिंग आई है। हमारे पास बेस्ट क्वालिटी और डिजाइन के आभूषण है जिससे ग्राहकों में विश्वास बना रहता है। इस बार धनतेरस पर भी आभूषण की अच्छी सेल होने की उम्मीद है।

- सीटू, ज्वेलर्स

-फोटो 60 : जयभगवान

-फोटो 60 : जयभगवान

-फोटो 60 : जयभगवान

-फोटो 60 : जयभगवान

-फोटो 60 : जयभगवान

-फोटो 60 : जयभगवान

-फोटो 60 : जयभगवान

-फोटो 60 : जयभगवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed