फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   godess tample damages in babra

बाबरा में देवी का मंदिर तोड़ा, मामला पहुंचा थाने

Sun, 14 Jun 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Sun, 14 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

कोसली रोड पर स्थित गांव बाबरा में एक प्राचीन देवी मंदिर को तोड़े जाने से गांव में विवाद पैदा हो गया है। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया।

विज्ञापन


बाद में काफी संख्या में गांव के लोग थाने में पहुंच गए। करीब 3 घंटे तक थाने में दोनों पक्षाें की बहस हुई। एक परिवार का आरोप था कि मंदिर उनके पूर्वजों ने बनाया था।
विज्ञापन


बिना उनकी अनुमति के मंदिर कमेटी ने उसे तोड़ दिया। वहीं, मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना था कि मंदिर बहुत ही जीर्ण-शीर्ण हालत में हो चुका था। उसके जीर्णोद्धार के लिए मंदिर को तोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होने के बाद सुलह हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तथा दोनाें पक्षों के बीच राजीनामा कराया।

गांव बाबरा में वर्ष 1962 में इसी गांव के एक व्यक्ति ने देवी का मंदिर बनवाया था, लेकिन कुछ दिन पहले मंदिर प्रबंधक समिति ने इस मंदिर के जीर्णोद्धार करने के लिए इसे तुड़वा दिया।

मंदिर अच्छा व भव्य बने इसके लिए बकायदा गांव से लाखों रुपये चंदा भी एकत्र किया गया था। लेकिन शुरुआत में मंदिर का निर्माण कराने वाले व्यक्ति के वंशजों ने मंदिर तोड़े जाने का विरोध करना शुरू कर दिया।

गांव व मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्यों ने जब उसकी बात को अनसुना कर दिया तो उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। उसने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्ति विशेष द्वारा ऐसा किए जाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि न तो मंदिर निर्माण के लिए पूरे गांव की कोई पंचायत बुलाई गई और न ही मंदिर के तोड़ने व इसका पुनर्निमाण कराने के लिए आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया।

लगभग 3 घंटे तक थाने में दोनों पक्षों के बीच बहस होने के बाद थाना प्रभारी दयाचंद ने दोनों पक्षाें को समझाया। काफी देर तक समझाने के बाद उनके बीच आपसी सहमति बन गई।

धार्मिक तरीके से लोगों को मनाया
इस मामले के साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए पुलिस ने भी बड़े ध्यान पूर्वक लोगों को समझाया। एक पुलिसकर्मी ने कहा कि माता रानी को जो मंजूर है, वहीं होता है। वो वहीं करेंगी जो सही है।


इसलिए लोगों को उनके काम में बाधा नहीं बनना चाहिए। पुलिसकर्मी ने ये भी कहा कि भगवान की सेवा करने से सुख मिलता है। इसलिए सबको आपस में प्रेम के साथ रहना चाहिए।

मंदिर तोड़े जाने को लेकर समिति के खिलाफ शिकायत दी गई थी, मगर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई है। अब दोनों पक्षों में कोई विवाद नहीं है। - दयाचंद, प्रथारी, झज्जर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed